फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो किराया : इस तरीके से बचा सकते हैं 20 फीसदी तक का किराया...

Wed, 11 Oct 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली मेट्रो - फोटो : FILE PHOTO
दिल्ली मेट्रो में मंगलवार को किराया बढ़ोत्तरी लागू हो गई। अधिकतम किराया 50 से बढ़कर 60 रुपये हो गया है। सिर्फ 2 से 4 किलोमीटर के एक स्लैब में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी के अलावा बाकी  सभी स्लैब में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि मेट्रो के इस बढ़े किराये को आपकी यात्रा का समय थोड़ी राहत दे सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
मेट्रो ने इस बार पीक आवर्स व नॉन पीक आवर्स के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। यानि समय का ध्यान रखकर यात्रा करें तो पीक आवर्स में भी मेट्रो से बाहर निकलते समय आपको 20 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
दरअसल दूसरे चरण के किराया बदलाव के साथ डीएमआरसी ने कहा है कि अब मेट्रो में यात्रा के लिए प्रवेश का जो समय होगा उसे ही पीक या नॉन पीक आवर्स माना जाएगा।

4 of 6
metro
मेट्रो में सुबह सेवाएं शुरू होने से लेकर 8 बजे तक ऑफ पीक आवर्स होता है। फिर दोपहर 12 से लेकर शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद ऑफ पीक आवर्स होता है। इसके अलावा पीक आवर्स होता है। डीएमआरसी के मुताबिक अब यात्री का पीक आवर्स या ऑफ पीक आवर्स उसके मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के समय के हिसाब से तय होगा।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुग्राम से दिल्ली तक मेट्रो में सफर करते लोग - फोटो : सुदर्शन झा
मसलन अगर कोई यात्री सुबह 7:55 बजे (ऑफ पीक आवर्स) मेट्रो में प्रवेश करता है और पीक आवर्स 8 से 12 बजे के बीच निकलता तो भी उसे ऑफ पीक आवर्स की 10 फीसदी छूट मिलेगी। यह छूट स्मार्ट कॉर्ड यूजर्स को मिलने वाली 10 फीसदी छूट के अतिरिक्त होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुग्राम से दिल्ली तक मेट्रो में सफर करते लोग - फोटो : सुदर्शन झा
​मसलन अगर कोई स्मॉर्ट कॉर्ड से ऑफ पीक आवर्स में सफर करता है तो उसे 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इस तरह जिसका किराया 60 रुपये होगा ऑफ पीक आवर्स में उसे 20 फीसदी की छूट मिलेगी और किराया 54 रुपये ही लगेगा। वर्तमान में 70 फीसदी मेट्रो यात्री स्मार्ट कॉर्ड का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें