नोएडा के सेक्टर-16 ए स्थित फिल्म सिटी के एक प्राइवेट न्यूज चैनल में लाइव डिबेट के दौरान ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा और हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धर्म गुरु ओम जी के बीच जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
2 of 7
मारपीट की यह घटना लाइव शो के दौरान हुई और शो में मौजूद एंकर व अन्य गेस्ट ने बहुत मुश्किल से बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। यह झगड़ा टीवी चैनल के मंच तक ही सीमित नहीं रहा, यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
3 of 7
घटना की सूचना सेक्टर-20 थाने को दी गई और उसके बाद धर्म गुरु ओम जी और ज्योतिषाचार्य ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने टीवी चैनल के मैनेजमेंट से पूरे घटनाक्रम की सीडी मांगी है और मामले की जांच में जुट गई है।
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
4 of 7
राष्ट्रीय न्यूज चैनल का हेडक्वार्टर फिल्म सिटी में बना हुआ है। शाम करीब पांच बजे चैनल के स्टूडियो में ‘माता के नाम पर चौकी, जयकारा राधे मां का’ नामक शीर्षक कार्यक्रम पर लाइव डिबेट चल रहा था।
विज्ञापन
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
5 of 7
डिबेट के दौरान ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा, धर्म गुरु ओम जी व अन्य लोग मौजूद थे। उसी दौरान दीपा शर्मा और ओम जी के दौरान बहस में गर्मा-गर्मी हो गई। इतना ही नहीं दीपा शर्मा और ओम जी लाइव शो के दौरान भिड़ गए और जमकर हाथापाई की। दोनों को एंकर ने शांत कराया और मामले की सूचान पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
6 of 7
दोनों लोग सेक्टर-20 थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर और घटनाक्रम के आधार पर दोनों लोगों को मेडिकल कराया गया। वहीं डा. अभिषेक त्रिपाठी ने मेडिकल कराए जाने की पुष्टि भी की। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि दीपा शर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ओम जी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़), 506 (जान से मारने की धमकी देना), 323 (मारपीट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
लाइव TV शो में महिला ने बाबा को जड़ा थप्पड़, हुई हाथापाई
7 of 7
वहीं ओम जी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दीपा शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 (मारपीट कर लूटपाट), 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। दिनेश यादव का कहना है कि चैनल के मैनेजमेंट से पूरे घटनाक्रम की सीडी मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दूसरी ओर चैनल ने पूरे घटनाक्रम की निंदा भी की है।