फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे साल एक्टिंग में व्यस्त इस लड़की को बोर्ड एग्जाम में मिले 87% मार्क्स, खोला सफलता का राज

Mon, 05 Jun 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
गुंचा द्विवेदी की उम्र अभी सिर्फ 18 साल है और शनिवार को उनके 12वीं के नतीजे आए। प्री-बोर्ड एग्जाम के दौरान उन्हें जिस तरह के नंबर मिले थे उसके बाद उनके दोस्‍तों सहित टीचर्स इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे कि गुंचा का फेल होना लगभग तय है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
लेकिन किसी और से ज्यादा गुंचा को खुद पर भरोसा था। इसीलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ अपना शौक जारी रखा और शनिवार को जब सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी किए तो पता चला कि गुंचा न सिर्फ पास हो गई हैं बल्कि, उन्हें 87% अंक मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
असल में गुंचा पढ़ाई के साथ थियेटर और एक्टिंग में व्यस्त रहती हैं। फिलहाल वो टीवी सीरियल कर्मभूमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

4 of 10
इसके साथ ही साथ गुंचा एक वेबसीरीज के लिए भी शूटिंग में व्यस्त हैं। गुंचा बताती हैं कि पिछले एक साल से वो अपनी एक्टिंग में इतना व्यस्त रहीं कि उन्हें स्कूल जाने और क्लास करने का मौका शायद ही मिल पाया।
विज्ञापन

5 of 10
शूटिंग की इस व्यस्तता से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई लेकिन प्री-बोर्ड के नतीजों ने उन्हें डरा ही दिया था। गुंचा बताती हैं कि बोर्ड एग्जाम के बाद उन्हें पास होने की उम्मीद तो थी लेकिन 87 प्रतिशत अंक मिलेंगे इसकी बिल्कुल भी आशा नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 10
एक्टिंग के प्रति गुंचा के जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 6 मार्च को वो दिल्ली में एक प्ले कर रही थीं जबकि ठीक तीन दिन बाद बोर्ड एग्जाम में इंग्लिश का पेपर था।
विज्ञापन

7 of 10
नोएडा के एक स्कूल में ह्यूमैनटीज से 12वीं का एग्जाम देने वाली गुंचा को कई विषयों में 90 फिसदी अंक भी मिले हैं।

8 of 10
Guncha Dwivedi
गुंचा के घरवाले उन्हें जीनियस मानते हैं और उनके परिणाम ने तो इस बात को थोड़ा बहुत साबित भी कर दिया। गुंचा बताती हैं कि एक्टिंग और पढ़ाई के बीच टाइम मैनेजमेंट करना मेरी मजबूरी थी और मेरा मैनेजमेंट काम कर गया।

9 of 10
नोएडा के सेक्टर 93 में रहने वाली गुंचा कहती हैं कि अब वो कॉलेज की पढ़ाई तुरंत शुरु नहीं करेंगी। उनका प्लान है कि अगले एक साथ वो पढ़ाई से छुट्टी लेंगी और इस बात का मूल्यांकन करेंगी कि उनके लिए कौन सा कॉलेज और कोर्स मुफीद होगा।
विज्ञापन

10 of 10
गुंचा को पता है कि उनका करियर एक्टिंग ही है लेकिन वो अपनी पढ़ाई को भी जारी रखना चाहती हैं। इसलिए वो कोशिश करेंगी कि उन्हें मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सके जिससे उनकी पढ़ाई और एक्टिंग साथ-साथ चल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें