बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टीके-65 विमान में उस वक्त हडकंप मच गया जब हाईजैक का एक संदेश विमान में देखा गया। इसके बाद विमान में बम होने की आशंका के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
विज्ञापन
तुर्की के विमान से दिल्ली में खलबली, देखें तलाशी की तस्वीरें
2 of 7
हालांकि विमान के सभी 148 यात्री सुरक्षित है और विमान को मुख्य रनवे से दूर ले जाकर जांच की गई। इसके लिए NSG को भी अलर्ट कर दिया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फिलहाल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
तुर्की के विमान से दिल्ली में खलबली, देखें तलाशी की तस्वीरें
3 of 7
विमान में बम की आशंका का खुलासा उस वक्त हुआ जब क्रू मेंबर ने बाथरूम के शीशे पर एक संदेश देखा। इस संदेश में साफ लिखा था कि कार्गो में बम है।
तुर्की के विमान से दिल्ली में खलबली, देखें तलाशी की तस्वीरें
4 of 7
जिसके बाद दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट पर इसके बाद से ही इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। विमान की गतिविधियो और आशंका पर CISF और NSG के बीच बैठक की गई। तबतक विमान के हाईजैक होने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
तुर्की के विमान से दिल्ली में खलबली, देखें तलाशी की तस्वीरें
5 of 7
इमरजेंसी लैंडिंग के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्गो में बम की जांच की जी रही है। विमान जांच के लिए आइसोलेशन वे पर रखा गया। जबकि गृह मंत्रालय में भी इस इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई।
विज्ञापन
तुर्की के विमान से दिल्ली में खलबली, देखें तलाशी की तस्वीरें
6 of 7
चूंकि दिल्ली एयरपोर्ट के पास विमान यात्रियों की कोई सूची नहीं इसलिए यात्रियों की पहचान के लिए इस्तांबुल एयरपोर्ट से संपर्क किया गया है। ताकि यात्रियों की पहचान की पुष्टि हो सके।