राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक ट्यूटर युवती को शादी का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी खराब करने की धमकी दी। फोन करके बुलाकर कोर्ट मैरिज के बहाने होटल में ले जाकर अश्लीलता कर मोबाइल से वीडियो बना ली थी। बुलंदशहर निवासी पीड़िता का भाई दादरी की एक कॉलोनी में रहता है और जून में उनकी बहन गांव से दादरी आई थी। भाई के बच्चे पड़ोस की गली में रहने वाले ट्यूटर के पास ट्यूशन पढ़ते थे और वह भी उस दौरान पढ़ाई करने लगी।