फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कैंपस में तीन शव मिलने के मामले में नया मोड़, बाहर से खुला था दरवाजा, पुलिस भी हैरान

Sun, 28 Jul 2019 09:21 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआईटी कैंपस में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के आईआईटी कैंपस में एक साथ तीन लोगों की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। तीनों ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। यह बात तो पूरी तरह साफ है कि गुलशन और सुनीता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों की दूसरी शादी भी कामयाब नहीं थी। सवाल यह उठता है कि अगर दंपती ने खुदकुशी की तो गुलशन की मां को आत्महत्या करने की क्या जरूरत थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहीं ऐसा तो नहीं कि कांता देवी की हत्या करने के बाद दंपती ने खुदकुशी कर ली। दूसरी ओर सुनीता की मां कृष्णा देवी दावा कर रही है कि वह शुक्रवार को पूरा दिन बेटी को कॉल करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। गुलशन भी शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था। ऐसा तो नहीं कि शाम को घर पहुंचने पर गुलशन ने पत्नी और मां को फंदे से लटका देखने के बाद खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुलशन व सुनीता के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एफएसएल की टीम ने भी घर से साक्ष्य जुटाएं हैं। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलशन और सुनीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिनों पूर्व नाराज होकर सुनीता अपने मायके नारायणा भी चली गई थी। वहां जाकर सुनीता व उसके परिवार ने गुलशन के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत नारायणा थाने में दी थी। 

4 of 5
इसी स्टाफ क्वार्टर में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
बाद में परिवार के लोगों ने गुलशन व सुनीता को समझाया था, जिसके बाद सुनीता दोबारा अपनी ससुराल आ गई थी। इन 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि दंपती को खुदकुशी करनी पड़ी।, पुलिस परिवार से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस गुलशन के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक जिस समय पुलिस गुलशन के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। कहीं ऐसा तो नही कि तीनों की मौत में किसी बाहरी शख्स का हाथ हो। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आईआईटी कैंपस में रहने वाले लोगों और सिक्योरिटी का कहना है कि किसी बाहरी शख्स का अंदर आकर वारदात को अंजाम देने की गुंजाइश कम ही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें