आईआईटी दिल्ली कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में सीनियर लैब असिस्टेंट के अलावा उसकी पत्नी व मां के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त गुलशन दास (35), उसकी पत्नी सुनीता (32) और मां कांता देवी (56) के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले हैं, जबकि गुलशन का शव मकान के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतकों के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मृतक सुनीता की मां
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी जांच कर रहे हैं। शनिवार को एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनाल, हरियाणा निवासी गुलशन दास सपरिवार डी-3, चौथी मंजिल, बी-17-ब्लॉक, आईआईटी कैंपस में रहता था। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा मां कांता देवी थीं। गुलशन आईआईटी में बायोकेमिस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट था। सुनीता का नारायणा में मायका है। इसी साल 20 फरवरी को सुनीता और गुलशन की शादी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के कुछ लोगों ने सुनीता के गर्भवती होने का भी दावा किया। पुलिस के मुताबिक गुलशन व सुनीता की एक-दूसरे से यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में कलह शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले परिजनों ने दोनों को समझाया भी था। फोन नहीं उठाने पर सुनीता की मां को हुई आशंका
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिनभर सुनीता की मां कृष्णा देवी अपनी बेटी को कॉल कर रही थी, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था। इस बीच सुनीता की बड़ी बहनों ने भी उसको फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। रात करीब 9.40 बजे कुछ गड़बड़ की आशंका को देखते हुए कृष्णा देवी ने गुलशन व सुनीता के बीच झगड़े की जानकारी पीसीआर को दी।
4 of 8
आईआईटी कैंपस में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची तो गुलशन के मकान का दरवाजा बाहर से खुला था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अलग-अलग कमरों में सुनीता व कांता देवी के शव पंखे से लटके मिले, जबकि फ्लैट के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से गुलशन का शव लटका था। मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार को गुलशन अपने ऑफिस भी गया था।
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
5 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में एक साथ तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का फैसला लिया है। मेडिकल बोर्ड के गठन के लिए दिल्ली सरकार से सिफारिश कर दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
6 of 8
इसी स्टाफ क्वार्टर में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुलशन व सुनीता के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एफएसएल की टीम ने भी घर से साक्ष्य जुटाएं हैं। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलशन और सुनीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिनों पूर्व नाराज होकर सुनीता अपने मायके नारायणा भी चली गई थी। वहां जाकर सुनीता व उसके परिवार ने गुलशन के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत नारायणा थाने में दी थी।
विज्ञापन
7 of 8
मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बाद में परिवार के लोगों ने गुलशन व सुनीता को समझाया था, जिसके बाद सुनीता दोबारा अपनी ससुराल आ गई थी। इन 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि दंपती को खुदकुशी करनी पड़ी।, पुलिस परिवार से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस गुलशन के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक जिस समय पुलिस गुलशन के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। कहीं ऐसा तो नही कि तीनों की मौत में किसी बाहरी शख्स का हाथ हो। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
आईआईटी कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। देवेंद्र आर्य, दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त