सराय रोहिल्ला इलाके में शुक्रवार रात बुजुर्ग दंपति व उनके बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति के शव तीसरी मंजिल स्थित कमरे मे मिले हैं, जबकि बेटे का शव चौथी मंजिल के कमरे में मिला है। दंपति के कमरे से लूटपाट की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें
2 of 6
पुलिस के अनुसार चंदुमल (70) पत्नी गोला देवी (65) और 30 वर्षीय बेटे राकेश के साथ सराय बस्ती इलाके में रहते थे। बुजुर्ग दंपति 25 गज के मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे। वहीं उनका बेटा चौथी मंजिल पर स्थित कमरे में रहता था। उनका स्टीकर बनाने का कारोबार था। शुक्रवार शाम एक पड़ोसी बुजुर्ग दंपति के घर गया। उनके कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें
3 of 6
उसके बाद वह चौथी मंजिल पर गया। जहां कमरे के दरवाजे पर कुंडी लगा हुआ था। जैसे ही उसने दरवाजे की कुंडी को खोली, वह सन्न रह गया। कमरे में राकेश का शव पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसकी गर्दन को किसी धारदार हथियार से काटा गया था। पड़ोसियों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें
4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और तीसरी मंजिल पर स्थित बुजुर्ग के कमरे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा। कमरे में दंपति मृत पड़े थे। दोनों के गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें
5 of 6
मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के कमरे का सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि हमलावरों ने लूटपाट भी की है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों को बुधवार को अंतिम बार देखा गया था।
बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें
6 of 6
पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया होगा। क्योंकि हमलावरों ने इनके कमरे में फ्रेंडली इंट्री की है। इससे साफ तौर पर माना जा रहा है कि हमला करने वाले इनके परिचित हैं।