फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत विहार ट्रिपल मर्डर केस: कातिल तक पहुंचाएगी घर से मिली सिगरेट की डिब्बी और दो पी हुई बीड़ी

Tue, 25 Jun 2019 10:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी
वसंत विहार के तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नर्सिंग असिस्टेंट खुशबू के दोस्त उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी कीतम को रविवार रात को ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। कीतम को सोमवार शाम तक क्लीन चिट नहीं दी गई है। खुशबू और कीतम की फोन पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बात हुई थी। इसके बाद कीतम का फोन बंद हो गया था और अगले दिन तक बंद रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी
माथुर दंपती के घर से पुलिस को ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे लगता है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि इस मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें वसंत एन्क्लेव के 24 परिवारों के नौकर व नौकरानियां शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी
उन्होंने बताया कि माथुर दंपती के घर से पुलिस को सिगरेट की डिब्बी व दो पी हुई बीडी मिली हैं। डिब्बी में एक ही सिगरेट थी। इसके अलावा गिलास में शराब मिली है। लगता है कि आरोपी या आरोपियों ने गिलास से ही शराब पी है। मौके से शराब की बोतल नहीं मिली है। कोल्ड ड्रिंक की एक लीटर वाली बोतल मिली है। पुलिस ने पास में स्थित दुकानदार से पूछताछ की तो पता लगा कि शशि माथुर ने कोल्ड ड्रिंक मंगाई थी।

4 of 5
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी
इसके अलावा, पुलिस को खुशबू के बिस्तर पर ताकिये के नीचे से एक कंडोम मिला है। चाय के दो खाली कप भी मिले हैं। घर से मिली चीजों से साफ जाहिर हो रहा है कि किसी जानकार ने बुजुर्ग दंपती विष्णुस्वरूप माथुर और शशि माथुर व उनकी देखभाल करने वाली नर्सिंग असिस्टेंट की हत्या की है। इसके अलावा आरोपी या आरोपियों की घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी
देवेंद्र आर्या ने बताया कि कीमत गाजियाबाद में ग्राफिक्स का काम करता था। कीमत और खुशबू की आखिरी बार बात शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई थी। इसके बाद कीतम का मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस सभी पीड़ितों की कॉल डिटेल के अलावा डंप डाटा भी निकालवा रही है। डंप डाटा से पता चलेगा कि वारदात वाली रात आसपास कितने फोन सक्रिय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें