फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-18 से वंदे भारत एक्सप्रेस बनी ट्रेन का ट्रायल रन आज, जानिए किराए से लेकर स्टॉपेज तक हर जानकारी

Sat, 02 Feb 2019 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
train 18 - फोटो : अमर उजाला
देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) शनिवार दोपहर लगभग दो बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह पहला मौका होगा जब प्रयागराज-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल होगा। ट्रेन दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन, मिर्जापुर, जिउथानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे दिल्ली से चली और 10.03 बजे ही कानपुर पहुंच गई जो नियत समय से 15 मिनट पहले था। वहीं प्रयागराज में भी यह समय से पहले पहुंची लेकिन बनारस पहुंचते-पहुंचते इसे 45 मिनट देर हो गई। सूत्रों का तो ये तक कहना है कि 4 फरवरी को इस ट्रेन की लांचिंग की जा सकती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के हाथों होगा। आगे पढ़ें इस ट्रेन के किराए से लेकर रूट, स्टॉपेज, ट्रेन की खूबियां, समय और इसके बारे में सभी डिटेल और वीडियो भी देखें...
विज्ञापन

2 of 10
train 18 - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पहले ही हो चुका है। पिछले वर्ष दिल्ली से प्रयागराज के बीच इसका ट्रायल किया गया था। इस ट्रायल रन के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व उत्तर रेलवे के जीएम मोहन सिंह के सफर करने की भी संभावना है। टी-18 ट्रेन, जिसका पिछले दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस नामकरण किया गया था, उसका संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच होना है। रेल अधिकारी तैयारियों में तो जुटे रहे, लेकिन इसकी सूचना साझा करने से बचते रहे। आगे पढ़ें कौन से हैं स्टॉपेज...
विज्ञापन

3 of 10
train 18 - फोटो : कुमार संजय
कौन-कौन से होंगे स्टॉपेज
वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन 18 का अब तक जो समय निर्धारित है उसके हिसाब से वह सुबह 6 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससके स्टॉपेज होंगे कानपुर और प्रयागराज। यह कानपुर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी और प्रयागराज 12.25 बजे पहुंचेगी।

4 of 10
train 18 - फोटो : कुमार संजय
वाराणसी से वापसी में कितने बजे पहुंचेगी स्टॉपेज पर
वापसी में यह वाराणसी से 3 बजे चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी 11 बजे। इस दौरान प्रयागराज शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और कानपुर 6.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

5 of 10
train 18 - फोटो : अमर उजाला
हफ्ते में कब-कब चलेगी ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में सिर्फ 5 दिन चलेगी- मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। सोमवार और गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेगी इस दिन इसमें मेंटेनेंस का काम होगा।
विज्ञापन

6 of 10
train 18 - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन 18 यानी वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत
- देश की पहली बिना इंजन वाली 16 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस को भारतीय इंजीनियरों ने 18 महीने के रिकॉर्ड समय में बनाया है।
- इस पर 97 करोड़ की लागत आई है और इसे इंटिगरल कोच फैक्टरी चेन्नई ने बनाया है। वंदे भारत 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
- कुल 16 कोच जो चेयर कार होंगे।
- 16 में से 12 कोच नॉर्मल चेयर कार होंगे और हर बोगी में 78 सीट होंगे।
- 2 कोच एक्जिक्यूटिव टाइप होंगे जिनमें 25 सीट होंगे।
विज्ञापन

7 of 10
train 18 - फोटो : अमर उजाला
- दो कोच ड्राइविंग कोच होंगे जो नॉर्मल चेयर कार टाइप के ही होंगे।
- रेल अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 40 से 50 फीसदी ज्यादा हो सकता है। दिल्ली से वाराणसी की दूरी 755 किलोमीटर है।
- इस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव का किराया 2800 से 2900 के बीच एवं चेयरकार का 1600 से 1700 के बीच हो सकता है। वहीं, प्रयागराज के लिए एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 2400 से 2500 एवं चेयरकार में 1400 से 1500 किराया हो सकता है।
- ट्रेन की बॉडी स्टेनलेस स्टील की होगी।

8 of 10
train 18 - फोटो : कुमार संजय
- इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर रहेगी।
- हालांकि टेस्टिंग के दौरान यह 180 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ चुकी है।
- इस ट्रेन में वाई-फाई, जीपीएस पर आधारित यात्री सूचना सिस्टम, प्लश इंटीरियर्स, बायो वैक्यूम टॉयलेट, डिफ्यूस्ड एलईडी लाइटिंग, इंटेलीजेंट एसी आदि।
- इसमें दिव्यांगों के लिए दो स्पेशल कोच बनाया गया है। विदेशों में भी निर्यात करने की योजना रेलवे ने बनाई है।
- एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए गैंगवे पूरी तरह सील होगा जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
- पूरी ट्रेन के साथ ही ड्राइवर का केबिन भी एयर कंडीशन होता है।

9 of 10
Train 18 - फोटो : self
- ऑटोमैटिक दरवाजे होंगे जहां स्लाइडिंग सीढ़ियां होंगी जिससे उतरने में आसानी होगी।
- ट्रेन को कंट्रोल और रिमोट मॉनीटर के लिए कंप्यूटर भी लगे होंगे।
- फुली सस्पेंडेड ट्रांजेक्शन मोटर।
- 50% पॉवर्ड एक्सल।
विज्ञापन

10 of 10
Train 18
- अधिकतम एक्सल लोड- 17 टी।
- शुरुआती एक्सेलेरेशन- 0.7 मी/सेकंड वर्ग।
- डीसीलेरेशन- 0.8 मी/सेकंड वर्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें