फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम

विज्ञापन
1 of 8
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो निर्माण के चलते बृहस्पतिवार की आधी रात से मोहननगर चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। दो बार से टाले जाने के बाद आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने इस पर मुहर लगा दी। शुक्रवार सुबह से डायवर्जन ट्रायल शुरू हो गया। यानी सुबह के समय इधर से निकलने वाले वाहन डायवर्जन के तहत ही निकले। इसके बाद शनिवार रात 12 बजे से डायवर्जन प्लान मोहननगर चौराहे पर लागू कर दिया जाएगा। (सभी फोटो : सुवर्ण भट्टाचार्य/अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

2 of 8
शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से दिल्ली नोएडा जाने वाले मोहननगर चौराहे से जाने बचें, क्योंकि पीक आवर्स में वाहन का दबाव बढ़ने पर जाम लगने की संभावना है। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से चौराहे को बंद कर दिया गया। चौराहे को बंद कर एमएमएक्स मॉल के सामने और करहेड़ा कट के पास यू-टर्न लेकर लोगों को गुजरना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दिशासूचक लगा दिए गए हैं, जिससे रास्ता समझने में दिक्कत नहीं हो। साथ ही जीटी रोड पर आईटीएस से लेकर मोहन मीकिंग्स तक फुटपाथ को तोड़कर सड़क चौड़ी भी की गई है। मोहन नगर चौराहे पर लेफ्ट फ्री खत्म कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

3 of 8
अधिकारियों ने दावा किया है कि रूट डायवर्जन से जाम नहीं लगेगा, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने पर दोनों यू-टर्न पर जाम लगना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को डायवर्जन प्लान का ट्रायल है। रात 12 बजे केबाद वाहनों का दबाव सड़कों पर नहीं रहता है। रविवार को छुट्टी रहेगी। ऐसे में डायवर्जन प्लान की असल परीक्षा सोमवार सुबह होगी।

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

4 of 8
परिवहन निगम ने दिल्ली-एनसीआर के बीच बस संचालन शुरू करने की तैयारी की है। पुरानी कारों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगने और डीजल टैक्सियों को बाहर करने के आदेश के बाद रोडवेज ने इसकी तैयारी की हैं। इससे दूसरे जनपदों से आने वाले लोगों को एनसीआर-दिल्ली के सफर में आसानी होगी। परिवहन विभाग बार्डर प्वाइंट पर कार पार्किंग बनवाने की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

5 of 8
रोडवेज के संचालन प्रभारी चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग एनसीआर के बार्डर प्वाइंट पर वाहन पार्किंग बनवा रहा है। इससे प्रतिबंधित वाहनों को वहां पार्क किया जा सकेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि डायवर्जन केतहत मोहननगर चौराहे से बसें और हैवी व्हीकल नहीं गुजरेंगे। हरिद्वार-देहरादून रूट की बसें दिल्ली दिलशाद गार्डन से घूमकर करन गेट, अर्थला होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से एनएच-58 पर आवागमन करेंगी।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

6 of 8
बरेली-लखनऊ रूट की बसें विजयनगर बाईपास होकर एनएच-24 से आएंगी-जाएंगी। रोडवेज बसों के रूट पर डीटीसी बसें चलेंगी। गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालक मोहननगर चौराहे से लेफ्ट टर्न लेकर एमएमएक्स मॉल तक पहुंचेंगे। मॉल के सामने बने यू-टर्न से घूमकर गाजियाबाद के लिए जाएंगे। जाम से बचने को ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। बसें एनएच-24 से गाजियाबाद पहुंचेंगी। मोहननगर से बस पकड़ने वाले यात्रियों को आनंद विहार बस अड्डे जाना होगा। एमएमएक्स कट से करहेड़ा कट तक ऑटो को रुकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

7 of 8
इसके लिए 60 से अधिक पुलिसकर्मी और डीएमआरसी के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ऑटो के रुकने को एयरफोर्स रोड पर ऑटो स्टैंड का निर्माण होगा। हापुड़ और मेरठ रूट पर जाने वाले बस यात्रियों को एनएच-24 पर सात किलोमीटर चक्कर लगाने से करीब 10 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग वाहनों के ई-चालान शुरू कर देगा। बृहस्पतिवार को इसका सफल परीक्षण भी कर लिया गया। नए सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर मोबाइल से वाहन की नंबर प्लेट का फोटो लेते ही समस्त जानकारी चालान फार्म में स्वत: भर जाएगी।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते‌ दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्‍ा जाम

8 of 8
इसके बाद नियम उल्लंघन वाले प्वाइंट पर क्लिक करते ही जुर्माना राशि जुड़कर स्क्रीन पर आ जाएगी। चालान और वाहन सीज को ओके करते ही जानकारी आरटीओ, वाहन मालिक, चालान करने वाले अफसर और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की स्टेट व सेंट्रल आईडी पर खुद अपडेट होगी। वाहन मालिक को इसकी जानकारी मेल और मैसेज से मिल जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक ऑनलाइन पेमेंट जमा करा सकते हैं। वाहन मालिक को चालान के छूटने, वाहन या डाक्यूमेंट सीज होने, आरटीओ आफिस में होने या कोर्ट में भेजे जाने की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें