फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी बिल्डिंग हादसा: मलबे से निकाला नौवां शव, एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
building collapse
शाहबेरी गांव में गिरी दो इमारतों के मलबे से बृहस्पतिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नौवां शव निकाला। शव इमारत में पीओपी का कार्य करने वाले युवक का है। उसके सगे और चचेरे भाई के शव बुधवार को ही निकाले जा चुके हैं। वहीं, 24 आरोपियों में से पांचवें आरोपी दिल्ली के ओखला निवासी कासिम को बिसरख पुलिस ने तिगरी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कासिम ने इमारत बेचने के लिए गृहस्वामियों से कई तरह के झूठ बोले थे। उसने भूमि और इमारत को प्राधिकरण के नक्शे में पास भी बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, एनडीआरएफ की पांच टीमें मलबा निकालने के लिए तेजी से जुटी हुई हैं। एक टीम में करीब 47 जवान शामिल हैं। बुधवार रात में जहां तीन जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था बृहस्पतिवार को पांच जेसीबी लगा दी गईं। इसके बाद मलबे से नौवां शव पीओपी का कार्य करने वाले नौशाद अहमद (23) पुत्र मुख्तयार अहमद निवासी छोटी पलिया फैजाबाद का निकाला गया। रमजान के पांचवें रोजे को ही उसकी मां की भी मौत हो गई थी। दो दिन पहले ही वह गांव से आया था। बुधवार को उसके सगे भाई शमशाद और चचेरे भाई मोहम्मद मोबिन उर्फ सोनू का भी शव निकाला जा चुका था।
विज्ञापन

3 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण हो या प्रशासन, दोषियों को मिलेगी सजा : मंडलायुक्त
बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंचीं मेरठ मंडलायुक्त अनीता मेश्राम ने एनडीआरएफ टीम और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर बचाव कार्य की जानकारी हासिल की। इस दौरान अवैध इमारतों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी मिली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। वे भी जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को जल्द भेजेंगी।

4 of 5
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
गलती प्राधिकरण की हो या फिर जिला प्रशासन की दोषी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इमारतों के बनने में प्राधिकरण या पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत सामने आती है तो कार्रवाई होगी। राहत-बचाव कार्य कब तक पूरे हो सकेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों के दबे होने की संभावना है जिससे बचाव कार्य संभलकर किया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि फैजाबाद के एक मजदूर के भी मलबे में दबे होने की संभावना है। परिवार ने सूचना दी है कि उनका मोबाइल नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
building collapse
शनिवार तक चलेगा राहत कार्य
एनडीआरएफ ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार रात या शनिवार सुबह तक पूरा मलबा हटाया जा सकेगा। निर्माणाधीन इमारत में भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की संभावना के कारण संभलकर बचाव कार्य किया जा रहा है, ताकि यदि कोई जीवित है तो उसे सही सलामत बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें