भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चलाए जा रहे वन वोट, वन नोट अभियान की शुरुआत वार्ड-10 के लक्ष्मण विहार से भाजपा पार्षद दल के नेता मंगत राम बागड़ी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान 192 घरों में संपर्क कर सहयोग की अपील की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाईं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
2 of 10
इनेलो की ओर से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण न्याय यात्रा अभियान शुरू किया गया। गुड़गांव में जिला शहरी अध्यक्ष राजेश सूटा के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता और नेता गली-गली घूमे और कांग्रेस की गलत नीतियों और पार्टी की नीतियों से आम लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
3 of 10
गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय छात्रावास का मामला एक बार फिर गरम हो गया है। कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को बादशाहपुर से विधायक राव धर्मपाल की कोठी के समक्ष प्रदर्शन किया। वह नहीं मिले तो जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कर रहा है।
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
4 of 10
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में पद्मश्री से सम्मानित कबड्डी कोच सुनील डबास का स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में ढोल-नगाड़े की थाप के बीच सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सुनील डबास इसी कॉलेज से हैं। उन्होंने देश भर में कॉलेज और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
5 of 10
जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वाइस चेयरमैन बिजेन्द्र सिंह जेलदार ने बताया कि रायसीना, अभयपुर, निमोट, ईसाकी व मुसेदपुर में लगे ट्यूबवैल में अभी तक कनेक्शन नहीं हुए है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी मामलों को सुना और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
6 of 10
इंसाफ मंच के संस्थापक एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। मंच के युवा मोर्चा ने सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में इसका आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया। कैंप में लगभग 100 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
7 of 10
केआर मंगलम् स्कूल में पांचवीं की छात्रा आरक्ष्य राज कालरा के बनाए ट्यूटोरियल डिजाइन का मारीशस में जलवा है। छोटी सी उम्र में ही आरक्ष्य ने जो कारनामा कर दिखाया है, वह बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते। उसके 51 सेट के इस टूटोरियल को मारीशस के शिक्षा व मानव संसाधन मंत्री वसंत बनवारी ने भी सराहा। उन्होंने इस छात्रा को पुरस्कार भी प्रदान किया।
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
8 of 10
57वीं जीवी मालवंकर नेशनल बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शूटरों में कांटे की टक्कर हुई। सीआरपीएफ के शूटरों ने क्लीन स्विप किया। इवेंट के तीनों स्थानों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कादरपुर स्थित शूटिंग रेंज में मंगलवार को ओपन साइट प्रोन बिग बोर इवेंट में प्रतिद्वंदी आर्मी के शूटरों ने कड़ी टक्कर दी। मगर सीआरपीएफ के शूटरों ने टारगेट को बेहतर ढंग से भेदा।
तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें
9 of 10
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने सुशांतलोक थाने के तहत आने वाली सेक्टर-43 पुलिस पोस्ट का मंगलवार को शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस तरह की कई पुलिस पोस्ट खोली जाएंगी। पुलिस आयुक्त ने हुडा प्रशासक पीसी मीणा से साइट का प्लान भी समझा।
जिला प्रशासन के दस्ते ने मंगलवार को भोंडसी गांव में अवैध निर्माण ढहा दिए। कई घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान 12 नींव और दो चाहरदीवारी ढहा दी गई। टीम को यहां दो दुकानों का अवैध निर्माण भी मिला, जिन्हें ढहा दिया गया। कुल छह एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।