फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है फुल ड्रेस रिहर्सल परेड, इंडिया गेट व आईटीओ आने से बचें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

Thu, 23 Jan 2020 07:58 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड बृहस्पतिवार सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होकर लालकिला तक जाएगी। इस दौरान परेड से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह से लेकर दोपहर तक नई दिल्ली व आईटीओ-दिल्ली गेट वाले मध्य दिल्ली के इलाके में आने से बचें। दो मेट्रो स्टेशन केन्द्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
republic day parade - फोटो : pti
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
republic day parade - फोटो : PTI
22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा। 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग पर पहुंचने तक सी-हैक्सागॉन-इंडिया गेट बंद रहेगा। सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हेक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। 

4 of 9
republic day parade - फोटो : PTI
23 जनवरी को सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
republic day parade - फोटो : pti
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार परेड के कारण नई दिल्ली का राजपथ व इंडिया गेट वाला हिस्सा, तिलक मार्ग के पास भगवान दास रोड, मथुरा रोड-प्रगति मैदान, आईटीओ के पास विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग पर, दिल्ली गेट पर राजघाट, रिंग रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, लालकिला, चांदनी चौक, कोढ़िया पुल व आईएसबीटी पर जाम लग सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
republic day parade - फोटो : pti
दिल्ली के बॉर्डर 22 जनवरी की रात से सील कर दिए जाएंगे और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड़ से आकर भैरो मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। हरियाणा की तरफ से आने वाली बसें धौला कुआं  पर ही खत्म हो जाएंगी। बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाली बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 9
republic day parade
आज तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित 
गणतंत्र दिवस परेड के कारण तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनें बृहस्पतिवार को प्रभावित रहेंगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। 26 जनवरी को भी इस रूट से चलने वाली ट्रेनें अस्थायी रूप से डेढ़ घंटे के लिए स्थगित रहेंगी।
कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी।

निरस्त ट्रेन
ट्रेन संख्या 64423/64430 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू।

8 of 9
republic day parade
परिवर्तित रूट से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 64434 दिल्ली जंक्शन -नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू को बरास्ता दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद के रास्ते से चलेगी। दिल्ली जंक्शन- नई दिल्ली-साहिबाबाद के बीच निरस्त रहेगी। 
64012 शकूरबस्ती-नई दिल्ली-पलवल ईएमयू बरास्ता पटेल नगर, दिल्ली सफदरजंग, हजरत निजामुद्दीन चलेगी। 
12313 सियालदहनई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बरास्ता दिल्ली जंक्शन चलेगी। 
ट्रेन संख्या  64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू बरास्ता दिल्ली जंक्शन चलेगी। 
ट्रेन सख्या 64901 कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू बरास्ता हजरत निजामुद्दीन-साहिबाबाद चलेगी। 
ट्रेन संख्या 20817 और 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बरास्ता दिल्ली जंक्शन चलेगी। 
ट्रेन संख्या 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बरास्ता दिल्ली जंक्शन चलेगी। 
विज्ञापन

9 of 9
republic day parade
रोक कर चलाई जाने वाली ट्रेन
. ट्रेन संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 14258 नई दिल्ली- वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड पास होने के बाद नई दिल्ली से रवाना किया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12627 बंगलौर -नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर/कालका पश्चिम एक्सप्रेस को परेड पास होने के बाद ओखला स्टेशन से चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से परेड पास होने के बाद चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी को साहिबाबाद स्टेशन पर 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
. ट्रेन सपख्या 12259 सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 20801 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें