फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान में भी छपी है टीपू सुल्तान की फोटो, दिल्ली विधानसभा में लगाने पर ऐतराज क्यों...

Sun, 28 Jan 2018 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की 70 तस्वीरों वाली गैलरी का अनावरण किया। इन्हीं तस्वीरों में से एक टीपू सुल्तान की तस्वीर भी है जो विवाद का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
इन 70 तस्वीरों में अशफाकुल्ला खान, भगत सिंह, बिरसा मुंडा, सुभाषचंद्र बोस आदि की तस्वीरें भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर तस्वीर एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रदर्शक है। बीजेपी दिल्ली के विधायकों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर को विवादास्पद माना है।
विज्ञापन

3 of 6
बीजेपी विधायक मंजिंदर सिंह का कहना है, मैंने आम आदमी पार्टी से पूछा था कि वह किसी ऐसे को क्यों शामिल करते हैं जिससे विवाद हो? ऐसे लोगों को शामिल क्यों नहीं करते जो दिल्ली से हैं? क्यों किसी ऐसे व्यक्ति की तस्वीर दिल्ली विधानसभा में लगाते हो जिसने दिल्ली के इतिहास में किसी भी तरह का कोई योगदान नहीं दिया।

4 of 6
- फोटो : ANI
आप विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि हमने बीजेपी और उसके विधायकों से पूछा था कि वो हमें अपनी पार्टी या आरएसएस की तरफ से ऐसे लोगों के नामों का सुझाव दें जिन्होंने संवतंत्रता संघर्ष में अपना योगदान दिया है लेकिन वह कोई नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन

5 of 6
इस पर स्पीकर राम निवास गोयल का कहना है, बीजेपी हमेशा विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करती है। अब वह गैलरी में टीपू सुल्तान की तस्वीर के अनावरण के खिलाफ है। मैं उनको यह बताना चाहता हूं कि संविधान के पेज नंबर 144 पर भी टीपू सुल्तान की तस्वीर मौजूद है। गोयल ने आगे कहा, या तो जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और संविधान लिखा वो गद्दार हैं या बीजेपी। बीजेपी को इस तरह की तुच्च राजनीति छोड़ देनी चाहिए और विकास की राजनीति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kejriwal
अनावरण के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, हर जगह हिंसा का वातावरण उतपन्न किया जा रहा है, लोगों के लिए सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है। बहतर शिक्षा, स्वास्थय सुविधाओं और अमीर गरीब के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कूल और अस्पताल खुलने चाहिए। बुनियादी ढ़ांचे का विकास करना ही सच्ची देशभक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें