फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ की आत्महत्या मामले में करीबियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहीं ये तो नहीं मौत की वजह

Thu, 25 Jun 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक और सेलिब्रिटी ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बीती रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिया के अकस्मात इस तरह का कदम उठाने से न सिर्फ उनके घरवाले  बल्कि उनके फॉलोअर्स भी सदमे में हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही लेकिन कुछ घरेलू सूत्र कई दावे कर रहे हैं। जानिए क्या हैं वो बातें...
विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
बताया जा रहा है कि सिया ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही एक डांस वीडियो अपलोड किया था। वह रोज की तरह सामान्य दिख रही थीं। यही नहीं कल रात आखिरी बार उनकी अपने मैनेजर से भी बात हुई थी जो बेहत सामान्य थी। ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा कि सिया ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
पुलिस ने तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है लेकिन कुछ घरेलू सूत्रों का दावा है कि सिया को बीते काफी समय से टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इससे कभी-कभी वो परेशान भी हो जाती थीं। हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया के मौत की वजह यही है।

4 of 5
siya kakkar - फोटो : सोशल मीडिया
सिया दिल्ली के गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में माता-पिता भाई-बहन हैं। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में थीं और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर ने बताया उन्हें नहीं पता आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें