हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक और सेलिब्रिटी ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बीती रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिया के अकस्मात इस तरह का कदम उठाने से न सिर्फ उनके घरवाले बल्कि उनके फॉलोअर्स भी सदमे में हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही लेकिन कुछ घरेलू सूत्र कई दावे कर रहे हैं। जानिए क्या हैं वो बातें...