फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: जामिया नगर हिंसक प्रदर्शन में तीन छात्र नामजद, अब तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 18 Dec 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

जामिया नगर बवाल मामले में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस ने इनमें से किसी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है। इस एफआईआर में जामिया नगर के रहने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है।   

विज्ञापन


जामिया नगर थाने में दर्ज एफआईआर में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्र चंदन कुमार, आसिफ तांहा और कासिम उस्मानी को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में सभी का पता जामिया यूनिवर्सिटी लिखा गया है। जामिया नगर थाने में दर्ज एफआईआर 298 में स्थानीय नेता आशू खान, मुस्ताफा, हैदर और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को भी नामजद किया गया है।  

आरोप हैं कि ये लोग हिंसक हुई भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे। स्थानीय नेता पिछले दो-तीन दिन से भड़काऊ भाषण दे रहे थे। छात्रों के बीच जाकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि जामिया कैंपस के अंदर से पत्थरबाजी हो रही थी। यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा के लिए सीमित सुरक्षा बल ही कैंपस में दाखिल हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी एफआईआर में छात्रों को आरोपी बनाया गया है

मथुरा रोड व न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बीते रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन की दूसरी एफआईआर न्यू फेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज की गई है। इस एफआईआर में जामिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्र चंदन कुमार, आसिफ तांहा और कासिम उस्मानी के अलावा पूर्व कांग्रेसी विधायक आसिफ मोहम्मद, आशू खान, मो.मुस्ताफा और हैदर को आरोपी बनाया गया है। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने बसों में आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़ व पथराव एनएफसी इलाके में किया था।  

बवाल से पहले पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली थी 

जामिया नगर बवाल से पहले ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के सामने मौलाना अली मोहम्मद जौहर मार्ग पर चल रहा छात्रों का प्रदर्शन बीते शुक्रवार को ही हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और बैरिकेड तोड़ दिए थे। भीड़ को अलग-थलग करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस बाबत पुलिस ने 14 दिसंबर को जामिया नगर थाने में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के वर्तमान और पूर्ववर्ती छात्र व राजनैतिक संगठनों के नेताओं के खिलाफ दर्ज की गई है। हालांकि एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। एफआईआर जामिया नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें