फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिलीं तीन लाश: मृत मिली लक्ष्मी नाम की महिला कौन थी? तीनों के साथ संबंध बना रहस्य; जांच की दिशा उलझी

Mon, 09 Feb 2026 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार में महिला समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। कार पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी थी। किसी के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
कार में मिलीं तीन लाश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजधानी दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को कार से महिला समेत तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की मौत की आशंका जता रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

मृतकों में बापरौला गांव निवासी रणधीर सिंह (70), शिव नरेश (35) और लक्ष्मी (35) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने रविवार दोपहर बाद 3:55 बजे पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन लोगों को अचेत देखा। 
विज्ञापन

2 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
इनके पास मिले दस्तावेज से तीनों की पहचान हुई। इसमें रणधीर ड्राइविंग सीट पर थे, जबकि अन्य दो लोग पिछली सीट पर बैठे थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि तीनों शवों पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और न ही लूटपाट हुई है। तीनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
कार में मिली महिला समेत तीन की लाश, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला के रिश्ते साफ नहीं जांच की दिशा उलझी
गाड़ी में मृत मिले बापरौला गांव निवासी रणधीर सिंह, शिव नरेश के साथ पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर मिली कार में लक्ष्मी नाम की एक महिला भी थी। उसका दोनों पुरुषों से क्या संबंध था, यह सवाल अब भी अनसुलझा है। 

4 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
रणधीर के भतीजे नरेश ने भी महिला को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि लक्ष्मी किस हैसियत से उनके साथ मौजूद थी। ऐसे में पुलिस के सामने यह चुनौती है कि लक्ष्मी की भूमिका और तीनों के एक साथ होने की वजह क्या थी। 
विज्ञापन

5 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला पारिवारिक, आर्थिक या किसी अन्य विवाद से तो जुड़ा नहीं है। पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आपसी संपर्क के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों एक साथ क्यों थे और कहां जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके पास से कुछ मेडिकल के कागजात मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्या बताया?
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो तीन लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें