फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार की फैक्ट्री बनी दहशत का घर, सफाई करने पहुंचे तो इस हाल में मिली 3 लाशें

Mon, 17 Sep 2018 04:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लोनी (गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 6
pickles factory
ट्रॉनिका सिटी के दौलत नगर स्थित चर्च कालोनी में रविवार को एक मकान के अंदर अवैध रूप से चल रही अचार की फैक्ट्री के केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे फैक्ट्री के मालिक, उसके बेटे और एक पड़ोसी की दम घुटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
pickles factory
पुलिस और दमकल कर्मियों ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम रितु माहेश्वरी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
pickles factory
दिल्ली के करावल नगर में लवकुश (60) अपने बेटे प्रवीन (35) और पत्नी चंपादेवी के साथ रहते थे। उनकी ट्रॉनिका सिटी स्थित दौलत नगर चर्च कालोनी में अचार बनाने की फैक्ट्री है, जो अवैध रूप से एक मकान में चल रही थी। सुबह करीब नौ बजे पिता पुत्र फैक्ट्री के केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे थे। 
 

4 of 6
pickles factory
बंद पड़े मकान के आचार निर्माण वाले हिस्से में जैसे ही वह सफाई के लिए उतरे तो दोनों बेहोश होकर गिर गए। कुछ देर तक बाहर नहीं आने पर लवकुश की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले प्रतापगढ़ यूपी निवासी हृदय राज नारायण (42) दोनों को बाहर निकालने टैंक में उतरे, लेकिन वह भी बाहर नहीं आए। 
विज्ञापन

5 of 6
pickles factory
इसके बाद चंपा देवी ने आसपास के लोगों को जुटाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों को टैंक से बाहर निकाला। तब तक वह दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pickles factory
सीएफओ सुशील सिंह ने बताया कि करीब 12 फीट गहरे टैंक में करीब दो फीट तक पानी भरा था। टैंक का उपयोग केमिकल डालकर अचार सड़ाने में किया जाता था। इस कारण टैंक में जहरीली गैस बनी हुई थी। इसी गैस के कारण तीनों लोगों का दम घुटा होगा। लोनी एसडीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्ट्री को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें