फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भूख से ही हुई थी तीनों बच्चियों की मौत, विसरा रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sat, 17 Nov 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
starvation death - फोटो : अमर उजाला
मंडावली इलाके में जुलाई माह में तीन बच्चियों की भूख से मौत मामले में विसरा रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उनकी मौत कई दिनों से खाना न खाने के कारण हुई थी। पूर्वी जिला पुलिस ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों से राय मांगी थी। छानबीन के बाद डॉक्टरों ने भी बच्चियों की मौत का कारण भूख ही बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला था कि बच्चियां कम से कम तीन दिनों से भूखी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गत 24 जुलाई को मंडावली इलाके में मानसी (8) पारुल (4) और शिखा (2) की एक साथ मौत हो गई थी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तो तीनों की मौत भूख से बताई गई।
विज्ञापन

3 of 5
starvation death - फोटो : अमर उजाला
अलग तरह की घटना लगने पर फौरन पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया, उसमें भी मौत का कारण भूख ही बताया गया। पुलिस ने तीनों बच्चियों का विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा। 

4 of 5
starvation death - फोटो : अमर उजाला
28 सितंबर को रिपोर्ट फाइनल कर तैयार कर दी थी। पुलिस का कहना है कि उन्हें चार नवंबर को रिपोर्ट मिली। इसके बाद उसे राय के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। वहां भी भूख को ही मौत का कारण बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
starvation death - फोटो : अमर उजाला
जीटीबी अस्पताल की ओर से पुलिस को यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिली। इधर, पुलिस आज तक बच्चियों के पिता पश्चिम बंगाल निवासी मंगल का पता नहीं लगा पाई है। बच्चियों की मौत वाले दिन से वह गायब है। वहीं, तीनों बच्चियों की मां की मानसिक स्थिति खराब थी। पुलिस ने बच्चियों की मां को इहबास अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें