दिल्ली के रामजस कॉलेज में पुलिस द्वारा छात्राओं संग बदसलूकी के बाद अब एक पत्रकार की पिटाई की तस्वीर सामने आई जिसके बाद पुलिस ने इसे सख्ती से लेते हुए चेतवानी दी है। (सभी फोटोः हिमांशु सोनी/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 5
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
डीयू के रामजस कॉलेज में जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद का निमंत्रण रद्द करने पर जब बुधवार को छात्र संगठन आईसा और एबीवीपी में झड़प हो रही थी उस दौरान कुछ छात्रों ने पत्रकारों को पीट दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को स्पेशल सीपी एसबीके सिंह ने कहा कि खेदजनक है कि पत्रकारों की पिटाई हुई। जिन छात्रों ने ऐसा किया है उनकी पहचानकर उन्हें सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
बता दें कि जेएनयू के छात्र उमर खालिद को रामजस कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया था लेकिन एबीवीपी के विरोध के बाद उसे रद्द कर दिया गया।
4 of 5
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
इसी के चलते बुधवार को रामजस कॉलेज में आईसा व एबीवीपी के छात्रों में झड़प हो गई। इसी झड़प के दौरान कुछ छात्रों ने पत्रकारों को भी अपना निशाना बना लिया था।