बारिश
- फोटो : लाल सिंह
मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए लोगों ने घर से बाहर घूमने का प्रोग्राम मनाया। इंडिया गेट पर पहुंचे लोगों ने इस दौरान भुट्टा, भेल पूरी और मूंगफली का स्वाद भी चखा। साकेत से आए राहुल, अमित ने बताया कि वैसे तो अक्सर फुर्सत मिलने पर वह अपने दोस्तों के साथ इंडिया गेट पर आते हैं। लेकिन, रविवार को मौसम में आए बदलाव को देखकर घर से बाहर निकले।