दिल्ली की प्रियदर्शिनी चटर्जी रविवार रात हुए भव्य समारोह में एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुनी गई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
सितारों से सजी इस शाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने प्रियदर्शिनी के नाम की घोषणा मिस इंडिया के रूप में की।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
प्रियदर्शिनी से जब आखिरी राउंड में पूछा गया कि उन्हें मिस इंडिया क्यों बनना चाहिए तो वो बोलीं कि, 'मिस इंडिया वो हो जो अपने आप से सच बोलती हो, उसके पास ऐसी पर्सनालिटी होनी चाहिए जो ये रिफ्लेक्ट करे कि वो कौन है। मेरी पर्सनालिटी में ये सब झलकता है इसलिए मुझे मिस इंडिया बनना चाहिए।' इस बेहतरीन जवाब से जजों को दीवाना बनाने वाली प्रियदर्शिनी के बारे में जानिए कुछ खास बातें।
4 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
प्रियदर्शिनी गुवाहाटी की मूल निवासी हैं और दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
चटर्जी मिस वर्ल्ड 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें चयनित करने वाली जूरी में संजय दत्त, यामी गौतम, अर्जुन कपूर, कबीर खान, एमी जैक्सन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एकता कपूर, मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तथा शेन पीकाक शामिल थे। कार्यक्रम में वरुण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्राफ, जैक्लीन फर्नांडीज और बादशाह ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
2016 में मिस इंडिया बनने वाली प्रियदर्शिनी को घूमना और नए लोगों से मिलना और अच्छा खाना उन्हें बहुत पसंद है। बिना यात्रा करना एक ऐसा कानून है जिसे प्रियदर्शिनी तोड़ना चाहती हैं क्योंकि घूमना उन्हें बहुत पसंद है।
विज्ञापन
7 of 8
दिल्ली की प्रियदर्शिनी बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
प्रियदर्शिनी कहती हैं कि हर औरत में खुद की कद्र करने का गुण, स्मार्टनेस और आकर्षक व्यक्तित्व तो होना ही चाहिए। उन्हें लगता है कि विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके जिंदगी में एक बड़ी सफलता होगी।
प्रियदर्शिनी भी मूवी देखकर रोती हैं। वो बताती हैं कि जिस आखिरी मूवी को देखकर वो रोई थीं उसका नाम थ्री मीटर्स अबव हेवन है। आज के युवाओं को वो कहना चाहती हैं कि सकरात्मक सोच वाले बनें और शिकायत न करें जो भी मिले और कोशिश करें कि इस जहां को रहने के लिए और भी अच्छा बना सकें। उनके चहेते सितारों में रयान गोसलिंग, दिपिका पादुकोण और रशेल मैकएडम्स शामिल हैं।