फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सनकी युवक ने पहले युवती के पूरे शरीर पर घोंपे पेंचकस, चाकू से काटी हाथ की नस और फिर...

Mon, 26 Nov 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
1 of 5
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
एक शादीशुदा युवक ने युवती पर उसके घर पर जाकर चाकू-पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर खुद का गला रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें कैसे दिया आरोपी युवक ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम...

2 of 5
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक प्राणगढ़ी स्थित रात करीब साढ़े नौ बजे युवती के घर पहुंचा और उससे बात करने लगा। बात करने के दौरान उसे एक कमरे में चलने को बोला। दोनों कमरे में जाकर बात करने लगे। कुछ ही देर में कमरे से चीख पुकार की आवाज आने लगीं। घर के लोग कमरे की तरफ दौड़े तो दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे।

3 of 5
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
युवक के हाथ में पेंचकस था और जमीन पर चाकू पड़ा हुआ था। युवक ने पहले युवती के सीने, गर्दन और अन्य स्थानों पर भी चाकू और पेंचकस से हमला किया। युवती के हाथ की नशों को चाकू से काट दिया। उसे मृत समझकर अपने ऊपर हमला कर लिया। अपनी गर्दन को चाकू से रेता फिर पेंचकस से खुद पर बार किया। परिजनों ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

4 of 5
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने पर युवती को एम्स के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस वारदात की वजह प्रेम संबंध मान रही है। बताया जा रहा है कि प्लानिंग के तहत युवक ने घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने किसी भी पक्ष से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के प्राणगढ़ी में एक युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती की मां घरों में सफाई का काम करके उसे पढ़ा रही थी। युवती बीएड कर चुकी है और एलएलबी फाइनल ईयर की छात्रा है। युवती ने सीटीईटी की परीक्षा भी पास कर ली है। युवती की मां का कहना है कि वह आठ वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर बेटी को पढ़ाने के लिए गाजियाबाद चली आई थी, क्योंकि उसका पति शराबी था।
विज्ञापन

5 of 5
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
बताया कि युवती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती एक कोचिंग सेंटर में तैयारी के लिए जाती थी। वहां पर कोचिंग शिक्षक से करीब तीन वर्ष पहले उसकी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों प्यार करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बना लिया था। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने चार माह पहले उसकी शादी कर दी। शादी के बाद भी युवती से युवक लगातार बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी। वह युवती पर लगातार बात करने के लिए दबाब बनाता था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच फोन पर झगड़ा भी होता था। पुलिस के अनुसार युवक शादीशुदा होने के बाद भी युवती से शादी के लिए लगातार दबाब बना रहा था। युवती इसका विरोध कर रही थी। वह युवती की इस बात से नाराज था।
Next
AU ऐप में पढ़ें