फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आयडल में हिस्सा ले चुके इस व्यक्ति पर दर्ज हैं वाहन चोरी के ढेरों मामले

Sun, 29 Oct 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suraj - फोटो : social media
छह से अधिक गर्लफ्रेंड और खुद के महंगे शौक पूरे करने के लिए ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन सूरज बहादुर ने अपराध की ऐसी राह पकड़ी कि उसके खिलाफ लूटपाट के अब तक दो दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। वह ताइक्वांडो में दो गोल्ड मेडल जीत चुका है। पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर सूरज बेहतरीन गायक भी है और इंडियन आयडल में हिस्सा ले चुका है। बाहरी दिल्ली की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने सूरज उर्फ फाइटर को उसके सहयोगी के साथ लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस उसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूटपाट के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
suraj - फोटो : social media
पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि गत 21 अक्तूबर को रणहौला निवासी दीपक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान उन लोगों ने स्कूटी सवार तीन बदमाशों को एक ऑटो चालक से लूटपाट करते देखा। चारों युवक लूटपाट का विरोध करने वहां पहुंचे, लेकिन बदमाश युवकों की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
बाहरी दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया ताइक्वांडू खिलाड़ी सूरज (मुह में सफेद गमछा बांधे हुए) व उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
यूं चढ़े पुलिस के हत्थे  
वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की। इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस की टीम ने रणहौला निवासी सूरज उर्फ फाइटर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दीपक का पर्स, एटीएम कार्ड, एक पिस्टल, मिर्च का स्प्रे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके पड़ोस में रहने वाले उसके सहयोगी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। सूरज के खिलाफ पहले से 24 मामले दर्ज हैं। मीडिया के सामने पेश करने पर सूरज ने गाना गाकर भी सुनाया।

4 of 5
डेमो पिक
मुंबई के अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है सूरज
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सूरज मुंबई में रहने वाले एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता मुंबई हाईकोर्ट में वकील हैं। सूरज को बचपन से ताइक्वांडो और गाने का शौक था। उसने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। साथ ही वह अपने खेल और गाने के शौक को भी पूरा करता रहा। वह वर्ष 2013 और 2014 में ताइक्वांडो का राष्ट्रीय चैंपियन बना। अपने गाने का शौक पूरा करने के लिए उसने इंडियन आयडल में भी हिस्सा लिया। गलत आदतों के कारण परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
​14 दिन पहले ही जेल से निकला था  
जांच में पता चला कि सूरज 14 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल में रहने के दौरान उसने अपना गिरोह बना लिया और बाहर निकलने के बाद वारदातों को अंजाम देने लगा। पुलिस के मुताबिक पहली बार उसे जनकपुरी थाना पुलिस ने वर्ष 2014 में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पास से 49 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। उसके बाद तिलक नगर थाना पुलिस ने जून 2017 में उसे गिरफ्तार किया था।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरज को अच्छे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। साथ ही वह महिला दोस्तों के साथ नाइट क्लबों में घूमता है। उसकी करीब आधा दर्जन गर्लफ्रेंड है। जिन पर वह रुपये लूटाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरज सिर्फ नाम ब्रांड का फिल्टर्ड पानी ही पीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें