धनतेरस के अवसर पर देश में खुदरा व्यापारियों और आभूषण निर्माताओं द्वारा महंगी धातुओं की खरीदारी को शुभ माने जाने के बावजूद विदेशों में कमजोर रुझान के चलते सोना मंगलवार को प्रति 10 ग्राम 140 रुपये कमजोर होकर 30,710 रुपये का हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस के दिन मुख्यत: उत्तर और पश्चिम भारत में सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा है।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
डॉलर के अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने से विदेशों में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण घटने से सोने में कमजोरी रही। चांदी भी 400 रुपये कमजोर होकर प्रति किलोग्राम 41,000 रुपये का हो गया।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
मंगलवार सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एमसीएक्स पर सोने की ऑप्शन ट्रेडिंग शुरू की और कहा कि यह सोने के कारोबार को औपचारिकता देने की एक कवायद है। एमसीएक्स ने कहा कि सोने के ऑप्शन की सफलता के बाद वह नियामक सेबी से कपास, कच्चा ताड़ का तेल, चांदी तथा तांबा जैसी कमोडिटी के क्षेत्र में भी अनुमति मांगेगी।