फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bulldozer Action: 32 JCB... चार पोकलेन मशीनें और 50 से अधिक अधिकारी अभियान में लगे, 300 ट्रक निकला मलबा

Wed, 07 Jan 2026 04:30 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई की। एमसीडी ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। देर रात हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट अवैध अतिक्रमण पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार की रात एक बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 50 से अधिक अधिकारी, सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस कार्रवाई के लिए 32 जेसीबी मशीनें और चार पोकलेन मशीनें लगाई गईं थीं। पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
अतिक्रमण अभियान में बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी हटाना था
मंगलवार और बुधवार की मध्य रात को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य लक्ष्य एक बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी को हटाना था, जिन्हें उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माण घोषित किया था।
विज्ञापन

3 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
सिटी एसपी जोन (सीएसपीजेड) के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया कि ये संरचनाएं नौ इंच से अधिक मोटी दीवारों वाली थीं, जिससे इन्हें गिराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। हालांकि, निगम के पास सभी आवश्यक भारी मशीनरी, जैसे न्यूमेटिक हैमर, गैस कटिंग मशीनें और ट्रक उपलब्ध थे।

4 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान मध्यरात्रि के आसपास शुरू हुआ और इसे पूरा होने में करीब दो से तीन घंटे लगे। इस दौरान निगम की ओर से 50-60 कर्मचारी तैनात थे। गिराए गए क्षेत्र का रकबा लगभग 36,000 वर्ग फुट था, जिसमें बैंक्वेट हॉल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक सामुदायिक हॉल (बारात घर) शामिल था। इसके चारों ओर दो मंजिला दीवारें भी थीं।
विज्ञापन

5 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
मलबा हटाने का काम जारी
अभियान के बाद करीब 250 से 300 ट्रक मलबा जमा होने का अनुमान है, जिसे हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि बचे हुए मलबे और किसी भी शेष ढांचे को जल्द से जल्द साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मस्जिद को इस कार्रवाई से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उसका जितना क्षेत्र कागजों में दर्ज है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। यह अभियान अदालत के निर्देशों के अनुसार केवल अतिक्रमण वाले हिस्से पर ही चलाया गया। यह कार्रवाई इस क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Bulldozer action - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास
सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।

8 of 9
Delhi Turkman Gate Violence - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा कि "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।"

विज्ञापन

9 of 9
Delhi Bulldozer action - फोटो : अमर उजाला
मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका संदिग्ध, अब तक पांच गिरफ्तार
तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फैज-ए-इलाही पर हुई हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की कार्रवाई में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है,  पुलिस सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका की जांच कर रही है, इन पर भीड़ को भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें