चोरी ऊपर से सीनाजोरी का मामला तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन चोरी के बाद दिल चोरी का मामला शायद ही सुना या देखा गया हो। दिल्ली में चोरी के इरादे से एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसे चोरों ने ऐसा ही कुछ किया जो किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। (खबर व फोटो साभाराः एबीपी न्यूज)
विज्ञापन
2 of 5
old man
चोरी करने आए चोर बुजुर्ग महिला पर इतने मेहरबान हो गए कि उन्होंने न सिर्फ महिला को गले से लगाया बल्कि खर्चे के लिए उसे 100 रुपये की नोट भी थमा गए।
विज्ञापन
3 of 5
old man
असल में ये मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है। रात करीब दो बजे चोरी के इरादे से चार चोर इस महिला के घर में घुसा और घर में रखे गहने और दो हजार का एक नोट चुरा लिया।
4 of 5
old man
चोरी के बाद वो घर से निकलने की फिराक में ही था कि बुजुर्ग महिला की नींद टूट गई। चोर को जाता देख महिला ने उसे आवाज लगाई और उसे अपनी परेशानी और मजबूरी बताई। महिला ने कहा कि मेरे पास खर्च तक के पैसे नहीं है। नोटबंदी में कैश की मजबूरी को समझते हुए चोरों का दिल पसीज गया और उन्होंने महिला को गले लगाने के बाद उन्हें 100 रुपये का नोट थमाया और चलते बने।
महिला की दर्द भरी दास्तान सुनकर चोरों का दिल पसीज गया। महिला की परेशानी सुनने के बाद चोरों ने महिला को ढांढस बंधाने के लिए उन्हें गले से लगाया और जाते हुए उन्हें 100 रुपये भी दे गए। हालांकि पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।