फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः मंकी कैप पहनकर 9वीं मंजिल पर चढ़ा शख्स, एक गलती और चली गई जान

Wed, 09 Jan 2019 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के अंबाजी अपार्टमेंट में आज एक ऐसी घटना हुई जिससे अपार्टमेंट के निवासी दहशत में हैं। आज तड़के जब कुछ लोग सो रहे थे और कुछ अपने काम में मसरूफ थे तो एक धम्म की आवाज ने सबको चौंका दिया। जानिए क्या है पूरा मामला.... 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गाजियाबाद के कनावनी इलाके में स्थित अंबाजी अपार्टमेंट में आज एक शख्स चोरी की नियत से घुसा। वह 9वीं मंजिल पर पहुंचा ही था कि अचानक नीचे जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद उसे कई चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास से कुछ गहने, नकद, गैस कटर, प्लायर और काली मिर्ची का स्प्रे बरामद हुआ है।

4 of 5
जिस समय वह गिरा उसने मंकी कैप पहन रखी थी। इससे पता चलता है कि उसने अपना चेहरा छिपाने का इंतजाम भी कर रखा था। उसके गिरते ही पूरे अपार्टमेंट के लोगों को धम्म की आवाज ने चौंका दिया। लोग जब अपने-अपने घरों से बाहर आए तो उसे नीचे गिरा देख हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और उनका कहना है कि चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उसे बीते कुछ दिनों में इलाके में हुई चोरियों का आरोपी भी मान रही है। अंबाजी के बगल में स्थित एक अपार्टमेंट  में भी दो दिन पहले ही चोरी हुई थी। पुलिस को शक है कि उसे मृतक ने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें