फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 महिला प्रचारक यूपी में बिगाड़ सकती हैं किसी भी दल का चुनावी गणित, जानें कैसे

Tue, 14 Mar 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
up election 2017
उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन किसी को नहीं पता चल रहा कि इस बार चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा। ऐसे में सपा बसपा सहित बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों तक ने इस चुनाव में नया दांव चलने का फैसला किया है। इन सभी पार्टियों ने इस बार महिला स्टार प्रचारकों पर बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। सपा और कांग्रेस के हाथ मिलाने के बाद माना जा रहा है कि सपा नेत्री ‌और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी मिलकर लोगों से अपील करती दिखेंगी। माना जा रहा है कि यूपी के ग्रामीण इलाकों में दोनों की एकसाथ उपस्थिति बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ खींच सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
priyanka gandhi
हालांकि कांग्रेस-सपा गठबंधन केवल प्रियंका-डिंपल तक ही अपना दांव सीमित नहीं रखना चाहती। इस चुनाव में इन दोनों पार्टियों की ओर से पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और जया बच्चन को भी एकसाथ प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
jaya bachhan
कांग्रेस-सपा गठबंधन में नगमा और जया बच्चन के साथ ही साथ दिल्ली की पूर्व सीएम शीली दीक्षित और मीरा कुमार को भी शामिल किया जा सकता है।

4 of 10
hema malini
इस मामले में बीजेपी भी पी‌छे नहीं रहना चाहती। पार्टी ने एक बार फिर से मथुरा से सांसद और ड्रीम गर्ल से मशहूर हो चुकी पूर्व ‌अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

5 of 10
smriti irani
बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी के साथ ही साथ टीवी की दुनिया में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रयोग किए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

6 of 10
vijaya raje
बीजेपी की लिस्ट में राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही साथ फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजना ज्योति और मेनका गांधी का नाम भी शामिल माना जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
swati singh
बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में इस बार एक ऐसे नाम को भी शामिल किया है जिनका राजनीतिक अनुभव भले ही कम है लेकिन हाल ही में वो अपने पति के बचाव में आने की वजह से सुर्खियों में आईं थीं। मायावती के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल करने वाले बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह पर भी बीजेपी ने इस बार दांव खेला है। फिलहाल वो पार्टी की महिला मोर्चो की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

8 of 10
anupriya patel
पूर्वांचल के लोगों को आकर्षित करने के लिए बीजेपी यूपी में अपनी सहयोगी अपना दल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रख रही है। माना जा रहा है कि इनके प्रचार से दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को आकर्षित करने में काफी मदद मिल सकती है।

9 of 10
nagma
बता दें कि इस बार के यूपी चुनाव में बीजेपी लगभग 371 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने वाली है जिसमें लगभग 42 महिलाओं को टिकट दिए जाने की उम्मीद है। जबकि सपा कुल 324 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है और उसने 29 महिलाओं को चुनाव में खड़ा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

10 of 10
dimpal yadav
बहुजन समाज पार्टी की ओर कुल 401 उम्मीदवार मैदान में होंगे। अकेले चुनाव में उतर रही बीएसपी ने 20 महिलाओं को टिकट देने का फैसला किया है। जबकि कांग्रेस अपने 41 उम्मीदवारों में से दो महिलाओं को टिकट देने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में कुल 1137 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे जिसमें 93 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें