गैंगरेप के दोषियों को सर्वोच्च न्यायालय ने भी फांसी की सजा को बरकरार रखा है लेकिन दोषियों के चेहरे पर शिकन नजर नहीं आई।
विज्ञापन
2 of 5
nirbhaya
- फोटो : pti
दोषी पवन व विनय ने रिमांड व पेशी के दौरान गलती मानी और स्वयं को फांसी की सजा मांगी लेकिन जब फांसी की सजा मिली तो विनय ही सबसे ज्यादा ड्रामा करता नजर आया।
इस मामले में सुनवाई के दौरान चारों ही दोषियों का रवैया काफी चौंकाने वाला रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
nirbhaya
- फोटो : pti
दोषी विनय तो दावा करता रहा कि वह पढ़ाई कर नेवी में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। ट्रायल कोर्ट में कभी किताबों तो कभी परीक्षा दिलवाने के लिए एक से एक आवेदन दायर करता रहा है।
4 of 5
nirbhaya
- फोटो : pti
विनय का रवैया इन चारों में से ज्यादा ड्रामाई रहा है। एक बार तो सुनवाई के दौरान एक महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार भी किया। वहीं सुनवाई के दौरान चारों के चेहरे पर कभी भी शिकन तक नजर नहीं आई कि उन्होंने कितना गंभीर अपराध किया है।