फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

Sat, 12 Sep 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 8
शहर के सरकारी अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मौत से गुस्साए बच्ची के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान आपातकालीन वार्ड में तोड़फोड़ भी हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

2 of 8
परिजनों की शिकायत है कि बच्ची के इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही की, जिसके कारण उसकी जान गई। शुक्रवार को राजीव नगर निवासी शैलेंद्र प्रताप अपनी चार वर्षीय बेटी लवी को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

3 of 8
ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक स्तर पर जांच करते हुए उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। देरी होने के कारण उसे बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटना पड़ा। जब वह शनिवार की सुबह छह बजे अस्पताल पहुंचा तो बच्ची की हालत काफी खराब थी।

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

4 of 8
हालत खराब होने के कारण उसे ओपीडी के बजाय आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया, वहां उसे डॉक्टर ने एडमिट कर लिया। आपातकालीन में वार्ड में उसका इलाज शुरू हुआ। काफी देर बाद भी उसके पेट का दर्द बंद नहीं हुआ।  इस पर परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ नर्स से बच्ची की हालत को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

5 of 8
परिजनों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी बच्ची की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स परिजनों की बात पर लगातार हंस रही थी। यह बात परिजनों को नागवार गुजरी। वह उसे अस्पताल से वापस ले जाने के लिए जैसे ही गोद में उठाया उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

6 of 8
इसके बार गुस्साए परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने आपाकालीन वार्ड में तोड़फोड़ की। मौके पर पुलिस ने पहुंच परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने बच्ची के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

7 of 8
डॉ. कांता गोयल, पीएमओ, सिविल अस्पताल के मुताबिक गंभीर हालत में दो बच्चों को अस्पताल लाया गया था। इसमें से एक की हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। चार वर्षीय बच्ची लवी को सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बिलखते रहे परिजन हंसती रही नर्स, बच्ची की मौत के बाद बवाल

8 of 8
इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर भड़के परिजन ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस मामले में जांच की जाएगी। पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें