उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो छात्रों को स्कूली बैग वितरित करें। लेकिन अगर आपको ये बैग मिलेंगे तो आपके दिमाग में सबसे पहले जो बात कौंधेगी वो ये है कि आखिर इन पर यूपी सीएम या उनकी सरकारी योजना के नाम के बजाय पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर क्यों है?
विज्ञापन
2 of 5
school bag
वही योगी सरकार जिसने राशन कार्ड पर पूर्व सीएम अखिलेश की तस्वीर होने के कारण उन्हें रद्द कर दिया था वो अखिलेश की तस्वीर और समाजवादी पार्टी के स्लोगन वाले बैग छात्रों को क्यों बांट रही है।
विज्ञापन
3 of 5
school bag
इतना बड़ा निर्णय लेने के पीछे एक वजह तो ये है कि छात्रों तक स्कूल बैग समय पर पहुंचे। लेकिन इससे भी बड़ी वजह एक और है।
4 of 5
school bag
दरअसल अधिकारियों का कहना है कि इस कदम को उठाने का फैसला सीएम योगी ने इसलिए लिया ताकि पैसे बचाए जा सकें। और चूंकि सेशन शुरु होने वाले हैं तो नए बैग बनने में भी समय लगेगा ऐसे में छात्रों को असुविधा न हो इसलिए यह कदम उठाया गया है।
दरअसल अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले लाखों बैग स्टोररूम में पड़े धूल फांक रहे थे। किसी को नहीं समझ आ रहा था कि क्या कि जाए। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब अखिलेश के फोटो वाले स्कूल बैग्स का स्टॉक खत्म हो जाएगा तब नए बैग प्रिंट किए जाएंगे जिनपर 'मुख्यमंत्री योजना' या 'उत्तर प्रदेश योजना, लिखा होगा।