सात लाख लोगों के साथ महाठगी करने के दस दिन बाद फ्रॉड कंपनी एबलेज के मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी प्रमुख महेश दयाल केसाथ एसटीएफ ने शुक्रवार को सेक्टर-63 कंपनी में नौ घंटे तक सीलिंग की कार्रवाई की। आरोपियों की निशानदेही पर एसटीएफ ने कंपनी से 73 सीपीयू और एक बोरा दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
एसटीएफ टीम दोपहर एक बजे एसपी राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को भारी सुरक्षा में लेकर एफ-472 सेक्टर-63 कार्यालय पर पहुंची। इनके साथ लखनऊ की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के अधिकारी भी मौजूद थे। एसटीएफ टीम ने कंपनी के अंदर पहले आरोपियों से कुछ देर पूछताछ की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर कंपनी से एचआर विभाग, अकाउंट विभाग, ऑपरेशन, शिकायतों और अधिकारियों के सीपीयू की सीलिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
3 of 6
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
सीपीयू की सीलिंग एफएसएल केविशेषज्ञों ने की। इन सीपीयू को जांच के लिए एफएसएल लखनऊ भेजा जाएगा। एफएसएल टीम इन सीपीयू से डाटा एकत्र कर इनकी इमेजिंग करेगी। सीपीयू के साथ एसटीएफ ने कंपनी से एक बोरा दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसमें अकाउंट विभाग के पेपर, निवेशकों की आईडी और उन्हें हुए भुगतान संबंधी दस्तावेज, रशीदें और तमाम बिल मौजूद हैं।
4 of 6
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
एसटीएफ विशेषज्ञों की मदद से इन सभी दस्तावेजों का अध्ययन करेगी। रात करीब दस बजे तक एसटीएफ टीम कंपनी में मौजूद रहकर आरोपियों की निशानदेही पर सीलिंग की कार्रवाई करती रही। शनिवार को भी एसटीएफ तीनों आरोपियों को इनके कुछ और ठिकानों पर ले जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
वीडियो रिकॉर्डिंग भी की
एसटीएफ ने आरोपियों को कंपनी लाने से लेकर अंदर की गई सीलिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। आरोपियों को कंपनी के बाहर ले जाते वक्त और कंपनी को पूरी तरह से सील करने की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।
12 फरवरी को समर्थन में कैंडल मार्च
अनुभव मित्तल के समर्थक 12 फरवरी, रविवार को एक बार फिर उसके बचाव में जुटेंगे। इस बार समर्थकों ने कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया है। कैंडल मार्च जंतर-मंतर से शुरू होकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक जाएगा। इससे पहले भी पांच फरवरी को भी समर्थकों ने जंतर-मंतर पर अनुभव के समर्थन में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।