आज के दौर में स्मार्टफोन सभी के लिए जरुरी हो गया है। लेकिन क्या आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जानते हैं। क्योंकि आज की पीढ़ी इसका दुरुपयोग ज्यादा कर रही है। लेकिन आपको इसके दुरुपयोग से बचना होगा। आइए आपको बतातें हैं कि इन 10 बातों को ध्यान में रखकर अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें। साथ ही सही तरीके से चलाएं।
विज्ञापन
2 of 11
1. ज्यादा चार्ज ना करें
अपना स्मार्टफोन ज्यादा चार्ज ना करें, यानि फुल चार्ज हो जाने के बाद भी चार्ज होने से बचाएं। या तो उसे हटा लें या फिर चार्जर को बंद कर दें।
विज्ञापन
3 of 11
2. गीला फोन चार्जिंग पर ना लगाएं
जब भी आपका स्मार्टफोन गीला हो, जैसे आपका फोन भीग गया हो या फिर पसीने में गीला हो गया हो, ऐसे फोन को चार्जिंग पर ना लगाएं।
4 of 11
smartphone
3. शर्ट की जेब में ना रखें
अपने स्मार्टफोन को अपनी शर्ट की ऊपर की जेब में ना रखें। यानि कि अपने मोबाइल फोन को पैंट की जेब में रख सकते हैं। डॉक्टरों हमेशा सलाह देते हैं कि मोबाइल फोन या कोई भी ट्रांसमिटिंग डिवाइस छाती के पास शर्ट की जेब में ना रखें।
विज्ञापन
5 of 11
Smartphone
4. चार्जिंग के वक्त ईयरफोन ना लगाएं
जिस समय फोन चार्ज हो रहा है, उस दौरान ईयरफोन भूलकर भी ना लगाएं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि चार्जिंग के दौरान इयरफोन द्वारा गाना सुनते वक्त हादसा हो गया। तो ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
6 of 11
5. स्मार्टफोन साथ रखकर ना सोएं
सोते समय अपने स्मार्टफोन को साथ ना रखें। जहां आप सोते हैं वहां से स्मार्ट फोन को दूर रखें। अपने स्मार्ट फोन को तकिये के नीचे भूलकर भी ना रखें। यह खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 11
6.स्मार्टफोन को चार्जिंग के वक्त धूप से बचाएं
जिस समय आप अपना फोन चार्ज कर रहे हों, उस वक्त उसे धूप में ना रखें। यानि कि स्मार्टफोन पर सीधी सूरज की किरणें ना पड़ने दें। कार के डैशबोर्ड या किसी गर्म जगह पर मोबाइल रखकर चार्ज करने से बचें। ऐसे में आपका मोबाइल फोन गर्म हो जाता है और हादसे का खतरा बन जाता है।
8 of 11
7. सस्ते एडॉप्टर से फोन चार्ज करने से बचें
फोन चार्ज अपने स्मार्टफोन के साथ मिले चार्जर से ही करें। चार्जर खोने या फिर खराब होने की स्थिति में ब्रांडेड चार्जर खरीदकर ही चार्ज करें। सस्ते चार्जर या एडॉप्टर से फोन को चार्ज करने से परहेज करना चाहिए।
9 of 11
8. फोन चार्ज करते वक्त कवर जरुर हटाएं
जिस वक्त आप अपना स्मार्टफोन चार्ज करें तो उसमें लगा कवर या केस को जरुर हटा लें, फोन जब चार्ज होता है तो फोन के ओवर हीट यानी ज्यादा गरम हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।
10 of 11
9. अनजान सोर्स से ऐप डाउनलोड करने से परहेज करें
विशेषज्ञों का मानना है कि अनजान सोर्स से मोबाइल ऐप डाउनलोड ना करें, ऐसे ऐप आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं, यानि कि फोन से डाटा चोरी हो सकता है, आपके फोन को डैमेज भी कर सकते हैं।
10. स्मार्टफोन को लॉक रखें
हर अपने स्मार्टफोन में व्यक्तिगत जानकारियां रखता है, ऐसे में स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए उसे लॉक रखा जाए तो अच्छा होगा। फोन को आप बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट या कठिन पासवर्ड से लॉक रख सकते हैं।