फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

विज्ञापन
1 of 10
'आपको अपने माता-पिता को इस बात के लिए मनाना चाहिए कि वो प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट लें।' ये बात आज सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों से मिलकर कही। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज बच्चों से मिलकर उन्हें प्रदूषण रोकने के लिए शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

2 of 10
इसके साथ ही केजरीवाल ने बच्चों से अपने माता-पिता को ऑड-ईवन फॉर्मूला मानने के लिए भी प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों आप अपने माता-पिता से कहिए कि वो ऑड-ईवन फॉर्मूला को फॉलो करें।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

3 of 10
केजरीवाल ने बच्चों से अपील की कि आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को समझाएं कि वो ऑड-ईवन फॉर्मूले को नहीं तोड़ें, उसका उल्लंघन ना करें। ये योजना तभी सफल होगी जब ये एक बड़ा आंदोलन बनेगा।

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

4 of 10
केजरीवाल ने बच्चों से ये भी बताया कि इस योजना को शुरू करने की मुख्य वजह गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण है। और इसीलिए हम इस योजना को सफल बनाने के लिए यहां हैं।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

5 of 10
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे करती है। कार फ्री डे करने के बाद सरकार ने ये पाया कि प्रदूषण में कमी आती है और इसीलिए कार फ्री डे किया जाता है।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

6 of 10
केजरीवाल ने बच्चों को बताया कि कार फ्री डे में प्रदूषण कम होने पर ही सरकार उत्साहित हुई और उसने ऑड-ईवन फॉर्मूला को ट्रायल के तौर पर 15 दिन के लिए लागू करने की सोची।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

7 of 10
सीएम ये भी बोले कि अप्रैल से दिल्ली सरकार यूरोप की तरह ही दिल्ली के सड़कों की वैक्यूम क्लीनर से सफाई कराएगी।

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

8 of 10
यहीं नहीं केजरीवाल ने ये भी बताया कि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री को रोकने के लिए दिल्ली सरकार बायपास कॉरिडोर भी बना रही है। इससे हरियाणा और यूपी से आने वाली ट्रकें दिल्ली में नहीं घुसेंगी।

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

9 of 10
इस मौके पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और परिवहन मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे।
विज्ञापन

CM ने बच्चों से कहा, मां-पापा ऑड-ईवन नियम तोड़ें तो टोको

10 of 10
हालांकि इससे पहले आज के सभी अखबारों में केजरीवाल ने बच्चों के नाम पत्र भी छपवाया था जिसमें उन्होंने ऑड-ईवन नंबर को सफल बनाने के लिए बच्चों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें