फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधा' की तलाश में पत्नी को 5 महीने में ही तलाक दे रहे लालू के बेटे तेज प्रताप, देखें शादी की एलबम

Sat, 03 Nov 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 20
tej pratap wedding
लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई 2018 को बड़ी ही धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। दिल्ली के डीयू के मिरांडा हाउस से इतिहास में स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली ऐश्वर्या की शादी की जितनी चर्चा बिहार में थी उससे कहीं ज्यादा उसका इंतजार उनकी दिल्ली वाली सहेलियों को भी था। लेकिन किसे पता था कि राजनीतिक गलियारों में साल की सबसे चर्चित शादी होने के बाद भी यह पांच महीने भी ठीक से नहीं चल पाएगी। अब तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने के कगार पर है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि तेज प्रताप ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। देखें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही इस पूरी शादी की एल्बम। तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की इस शादी में कुछ ऐसी चाही और अनचाही चीजें हुईं जो सुर्खियां बन गईं। चाहे बात हो खाना लूटने की या नीतीश कुमार और लालू यादव के महीनों बाद गर्मजोशी से मिलन की, देखिए सभी तस्वीरें यहां।
विज्ञापन

2 of 20
tej pratap wedding
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने भी नहीं हुए हैं, और यह टूट के मुहाने पर पहुंच गई है। उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ रहना नहीं चाहते हैं। (जयमाल के समय की तस्वीर)
विज्ञापन

3 of 20
tej pratap wedding - फोटो : pti
तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में सबसे खास रही ये तस्वीर जिसमें राबड़ी देवी पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि लालू इन दिनों चारा घोटाला वाले मामले में जेल की सजा काट रहे हैं और वह तेज प्रताप की शादी में पैरोल पर छूटकर आए थे। सगाई समेत मेहंदी व कई अन्य कार्यक्रमों में लालू नहीं थे। उन कार्यक्रमों की तस्वीरों में आप राबड़ी देवी के चेहरे पर एक हल्की उदासी साफ देख सकते हैं। जबकि पति के जेल बाहर आने पर राबड़ी देवी के चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी।

4 of 20
tej pratap wedding
जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने 13 (1) (1a) हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है। वहीं खबर के मुताबिक लालू प्रसाद यादव इस मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। लालू नहीं चाहते कि यह रिश्ता टूटे। उन्होंने इसके लिए सभी प्रयास करने शुरू कर दिए हैं।
(तेज प्रताप की शादी में सारी कड़वाहट भुलाकर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे और लालू से भी मिले। इस दौरान वह राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ बैठे और बतियाते भी दिखाई दिए।)

विज्ञापन

5 of 20
tej pratap wedding
राजनीति में आने की थी खबर
दो महीने पहले तक बिहार से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि तेज प्रताप यादव की पतनी ऐश्वर्या राय सियासत में इंट्री करने जा रही हैं। (तेज प्रताप की शादी में हुई खाने की लूट)
विज्ञापन

6 of 20
tej pratap wedding
कहा जा रहा था कि वे अगले लोकसभा चुनाव में छपरा संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी होंगी। लेकिन, नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। कारण है ऐश्वर्या की उम्र। अगले लोकसभा चुनाव तक ऐश्वर्या की उम्र 25 साल नहीं होगी। (टूटी प्लेटें)
विज्ञापन

7 of 20
tej pratap wedding
छपरा से चुनाव लड़ने की थी चर्चा
तेज प्रताप यादव से शादी के बाद से ही ऐश्वर्या राय के छपरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। राजद के स्थापना दिवस के मौके पर पोस्टरों में लालू परिवार के साथ ऐश्वर्या के दिखने से भी उनकी राजनीति में इंट्री से संभावनाओं को बल मिला था। (शादी के पंडाल में बिखरी प्लेटें)

8 of 20
tej pratap wedding
बीबीसी हिंदी में छपी एक खबर के अनुसार तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी देने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा, वो कृष्ण हैं और राधा की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी ऐश्वर्या उनकी राधा नहीं हैं। इसलिए वो अब उनसे अलग होना चाहते हैं।
(आइसक्रीम के डिब्बे लेकर भाग रहे लोग)

9 of 20
tej pratap wedding
अभी उम्र नहीं है
लोकसभा या विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए कम से कम 25 साल का होना जरूरी है। मैट्रिक सर्टिफिकेट के मुताबिक ऐश्वर्या की जन्म तिथि 10 फरवरी 1995 है। ऐसे में वह 2020 के पहले चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। (कोल्डड्रिंक लेकर भागते लोग)

10 of 20
tej pratap wedding
चुनाव आयोग प्रमाणिक मानता वोटर लिस्ट की उम्र 
हालांकि, राजनीति के जानकार इसका एक तोड़ भी बताते हैं। उनके अनुसार चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की उम्र को ही प्रमाणित मानता है। इसका उदाहरण विधानसभा चुनाव में सामने आ चुका है, जब स्कूल सर्टिफिकेट के हिसाब से तेजस्वी यादव की उम्र चुनाव लड़ने के लायक नहीं थी तो वोटर लिस्ट की उम्र को आधार बनाकर नामांकन किया गया था।(बर्तनों से खाना लूटकर ले जाते लोग)

11 of 20
tej pratap wedding
परिवार के मसले को सुलझाएंगे लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जैसे ही इस बात का पता चला कि उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने जा रहा है, उन्होंने तुरंत उन्हें मिलने बुलाया है।
(आइसक्रीम  हाथ में लेकर भागते लोग)

12 of 20
tej pratap wedding
दूसरी ओर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाई-भाभी के बीच कलह की जानकारी मिलते ही छोटे भाई तेजस्वी यादव जो नालंदा जिले में जनसपंर्क अभियान चला रहे थे, तुरंत घर पहुंचे और मामले को शांत करवाने की कोशिश की।(जमीन पर पड़ी प्लेटें)

13 of 20
tej pratap wedding
हालांकि तब तक तेज प्रताप तलाक लेने के लिए अर्जी दायर कर चुके थे। तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव को इस बात की चिंता है कि इस तरह की घटना से परिवार का नाम खराब होगा। इसलिए अब देखना होगा कि क्या तेज अपने पिता लालू की बात सुनेंगे। (लूटपाट करते लोग)

14 of 20
tej pratap wedding
पंडाल में जुटी हजारों की भीड़।

15 of 20
tej pratap wedding
दूल्हा बनकर पहुंचे तेज प्रताप।

16 of 20
tej pratap wedding
नीतीश पहुंचे थे आशीर्वाद देने।

17 of 20
tej pratap wedding
सगाई की तस्वीर।

18 of 20
tej pratap mehandi
हल्दी और मेहंदी की तस्वीर।

19 of 20
tej pratap mehandi
मेहंदी दिखाती ऐश्वर्या।
विज्ञापन

20 of 20
tej pratap wedding
लोगों का अभिवादन करते ऐश्वर्या-तेज प्रताप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें