फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टीचर ने स्कूल में बच्ची को नाखून से नोचा तो पिता ने HRD मंत्रालय में की शिकायत

Sat, 05 May 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
नोएडा सेक्टर-11 निवासी अभिभावक सुनील शर्मा ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से शिकायत की है कि उनकी बेटी को स्कूल में प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
bal bharti school
आरोप है कि बेटी सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी की छात्रा है। करीब एक माह पहले क्लास टीचर ने उसके हाथ पर नाखून से नोच दिया था जिससे उसके हाथ में सूजन व घाव बन गया था।
विज्ञापन

3 of 4
bal bharti school - फोटो : अमर उजाला
जब इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल व हेड मिस्ट्रेस से की गई तो उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर बेटी को क्लास टीचर ने परेशान करना शुरू कर दिया है। उसे क्लास टीचर रोज हेड मिस्ट्रेस के पास ले जाकर खड़ा करती है।
विज्ञापन

4 of 4
teacher shimla
इस बाबत स्कूल प्रबंधन से मिलने की बात कही तो बृहस्पतिवार को एक पत्र स्कूल की तरफ से मेल द्वारा भेजा गया। इससे बेटी को कंप्लेनिंग नेचर व बुलिंग नेचर वाला बताया जा रहा है। स्कूल में बच्ची का सेक्शन भी बदल दिया गया। वहीं, इस संबंध में देर रात स्कूल प्रबंधन से आरोपों के बारे में बात करने का प्रयास किया पर बात नहीं हो सकी। (सांकेतिक चित्र)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें