फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बेचने वाले की बेटी अब अमेरिका में करेगी पढ़ाई, 12वीं की परीक्षा में किया था टॉप

Fri, 22 Jun 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
1 of 5
tea seller daughter sudiksha bhati
दादरी के आमका रोड पर चाय बेचने वाले की बेटी अब अमेरिका में पढ़ाई करेगी। जी हां, चाय की दुकान चलाने वाले जितेंद्र भाटी की बेटी को सुदीक्षा को अमेरिका के प्रतिष्ठित बॉबसन कॉलेज में पढ़ाई के लिए 3.8 करोड़ की स्कालरशिप मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
tea seller daughter sudiksha bhati
हाल ही में 12वीं में 98 फीसदी लाकर जिले में टॉप करने वाली सुदीक्षा ने इस मुकाम के लिए बहुत मेहनत की है। परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर सुदीक्षा ने न सिर्फ अपनी पढ़ाई जारी रखी। बल्कि अब अमेरिका में पढ़ने का अपना सपना भी पूरा करने जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
tea seller daughter sudiksha bhati
बता दे कि अमेरिका की बॉबसन कॉलेज ने सुदीक्षा को 4 साल के कोर्स के लिए 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। सुदीक्षा ने बताया कि पढ़ाई करने के लिए घर पर उतने पैसे नहीं थे। 2011 में विद्याज्ञान लीडरशिप अकेडमी स्कूल में दाखिला मिल गया और इसके बाद पढ़ाई जारी रखना आसान हो गया।

4 of 5
tea seller daughter sudiksha bhati
इस स्कूल में बड़ी संख्या में वंचित समुदाय से आने वाले बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें भी वहां यह मौका मिला। शुरुआत में उनके परिवार और रिश्तेदारों को आपत्ति थी, लेकिन माता-पिता ने पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tea seller daughter sudiksha bhati
दादरी विधायक ने सुदीक्षा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप जैसी बेटियां समाज तथा देश के लिए गौरव है, समाज को अपनी होनहार बेटियों से सीख लेनी चाहिए, जो देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें