तमिलनाडु के किसान सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए विरोध का अलग-अलग तरीका अपना चुके हैं। जंतर मंतर में प्रदर्शन की अपनी हद पार करते हुए किसानों ने मंगलवार को बीफ खाया। सूखे और फसल बर्बादी से परेशान किसानों को उम्मीद है कि शायद ऐसा करने से सरकार उनपर अब ध्यान दे।
विज्ञापन
2 of 5
tamilnadu farmers protest
इसके पहले किसान पेशाब पीकर भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनकी समस्या का समाधान करे। पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान इसके पहले आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ियां भी साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
tamilnadu farmers protest
अपनी मांगें पूरी न होते देख इन किसानों ने पिछले दिनों नग्न प्रदर्शन करने से लेकर चूहे तक खाए। कुछ दिनों पहले विरोध प्रदर्शन स्थल पर किसान घास लेकर आए और मीडियाकर्मियों के सामने उसे खाया।
4 of 5
tamilnadu farmers protest
किसानों का कहना है कि वे अपनी पीड़ा की तरफ प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ।