फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ही यूरिन पीने को मजबूर हुए ये किसान, कल खाएंगे मल अगर नहीं आए मोदी

Sun, 23 Apr 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
tamilnadu farmers protest at jantar mantar - फोटो : ani
तमिलनाडु के सूखा प्रभावित जिलों के किसानों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन बेहद आक्रामक बना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कांच की बोतलों और बाल्टी में यूरिन भरकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 7
tamilnadu farmers protest at jantar mantar - फोटो : ani
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके राज्य में पानी की किल्लत को अगर सरकार दूर नहीं करती है, तो वे अपना यूरिन पीकर इसका विरोध करेंगे। ये किसान 14 मार्च से जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
tamilnadu farmers protest at jantar mantar - फोटो : ani
किसानों की अगुवाई करने वाले अय्याकन्नू ने बताया कि तमिलनाडु में एक दशक से सूखा पड़ रहा है। पिछले एक साल में सूखे का प्रभाव बेहद ज्यादा रहा है। ऐसा सूखा 150 साल पहले पड़ा था। इसके चलते किसान कर्ज में डूबे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। 

4 of 7
tamilnadu farmers protest at jantar mantar - फोटो : ani
एक साल की अवधि में करीब 400 किसानों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड बनाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 7
क‌िसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी - फोटो : अमर उजाला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे ये किसान सरकार से राज्य के किसानों का 7000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने, सूखा राहत निधि से 40 हजार करोड़ रुपये की सहायता देने, सूखे की समस्या से निपटने के लिए राज्य की नदियों को आपस में जोड़ने, किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने और बुजुर्ग किसानों व उनकी मौत के बाद आश्रितों को पेंशन देन की मांग कर हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
tamilnadu farmers protest
इसके साथ ही ये मानव कंकाल, चूहे, सांप और घास खाते हुए भी प्रदर्शन कर चुके हैं। लेक‌िन मोदी सरकार का कोई भी प्रत‌िन‌िध‌ि अब तक इनकी सुध लेने नहीं आया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tamilnadu farmers protest
किसानों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। वे कई बार मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी उनकी समस्या पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें