आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज पटौदी के इब्राहिम पैलेस में सिने तारिका शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू से मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 5
पटौदी पैलेस में मौजूद सैफ अली खान का पूरा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान महामंडलेश्वर नवाब परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद भी दिया। दरअसल नवाब परिवार शर्मिला टैगोर का जन्मदिन मनाने के लिए अपने पैलेस आया हुआ था। इस दौरान पूरे परिवार ने स्वामी धर्मदेव की साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नन्हे तैमूर एक बार फिर सबकी नजरें अपने ऊपर खींचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
3 of 5
महामंडलेश्वर ने शर्मिला टैगोर को फूल भेंट किए
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने जीवन की कला के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि जिन्दगी किसे कहते हैं और जीवन का तरीका क्या है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में अच्छे विचार एवं अच्छे संस्कार होने चाहिए, यही जीवन का तरीका है, यही जीवन की कला है और यही मानवता है।
4 of 5
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने सैफ को दिया आशीर्वाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि पटौदी आपकी पहचान है पटौदी का भी मान सम्मान भी बढ़ना चाहिए। इस दौरान महामंडलेश्वर के शिष्य अभिषेक बांगा, गौरव धवन, वंश शर्मा, सुनील, ओमबीर आदि भी मौजूद थे।
कुणाल खेमू को गले लगाकर आशीर्वाद देते महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
ये है पटौदी पैलेस की खासियत
हरियाणा के गुरुग्राम से 26 किलोमीटर दूर पटौदी में बना यह सफेद महल पटौदी परिवार की निशानी है। इस परिवार का इतिहास वैसे तो 200 साल से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन इस महल को बने अभी करीब 84 साल ही हुए हैं। पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दकी ने कराया था।