दिल्ली के राजघाट पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल ने डीसीपी, एसीपी और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी।
विज्ञापन
2 of 4
स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच करते डॉक्टर
- फोटो : ani
बता दें कि स्वाति मालीवाल ने ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल को लिखा कि डीसीपी, एसीपी और डॉक्टर उनको परेशान कर रहे हैं। उनका कीटोन लेवल 2 है।
विज्ञापन
3 of 4
swati maliwal
- फोटो : twitter
वो राजघाट पर हैं और पूरी पुलिस फोर्स उनको यहां से हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस ट्वीट को रीट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा वो लड़कियों की सुरक्षा के लिए लड़ रही हैं। हम सबको उनका साथ देना चाहिए। एलजी साहब और श्री राजनाथ सिंह जी दिल्ली पुलिस से कह दें कि वो स्वाति को परेशान ना करें। या फिर वो खुद लड़कियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं।