फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अलीगढ़ हत्याकांड के आरोपी को मिले मौत की सजा', स्वाति मालिवाल ने लिखा पीएम मोदी को खत

Mon, 10 Jun 2019 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वाति मालिवाल ने अलीगढ़ हत्याकांड के आरोपियों को मौत की सजा के लिए पीएम को लिखी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के टप्पल में एक ढाई साल की मासूम को सिर्फ 10 हजार रुपये के कर्ज के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतार देने के मामले में पूरे देश में आक्रोश है। देश में सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस मामले को लेकर लोग सामने आ रहे हैं। हर कोई बच्ची के परिवार को न्याय मिलने की गुहार लगा रहा है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी प्रधानमंत्री को चिट्टी लिखी है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी असलम और जाहिद - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालिवाल ने अपने खत में लिखा है कि ढाई साल की मासूम के कातिलों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने तीन पेज की लंबी चिट्ठी में केंद्र सरकार को कई ऐसे सुझाव भी दिए हैं जो बलात्कार व यौन हिंसा जैसे मामलों में जल्द कार्रवाई करने के लिए उठाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि दिल्ली महिला आयोग केंद्र सरकार का हर सहयोग करने को तैयार है। आगे जानिए क्या कहती है मासूम बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिसे पढ़कर कोई भी सिहर जाए...

 
विज्ञापन

3 of 5
वह जगह जहां मिला था बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

ये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची के हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। बच्ची की एक किडनी नहीं मिली। एक हाथ शरीर से अलग था। मासूम को इस कदर मारा गया था कि उसकी नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई थी। उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है। डाक्टरों के पैनल में डा. नवीन कुमार, डा. केके शर्मा,  डा. उज्मा शामिल थीं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डाक्टरों ने संभावना जताई है कि शव मिलने से तीन-चार दिन पहले बच्ची की हत्या हुई। बच्ची के मुंह, नाक, जननांग औेर छाती के पीछे बांई ओर के हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शरीर की खाल जगह-जगह से छूट रही थी। सिर के बाल और नाखून आसानी से निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था। दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे। पेट पर काले सफेद धब्बे पड़ गए थे। बांई ओर से छाती के नीचे की पसलियां दिख रही थीं। डॉ. केके शर्मा के अनुसार बुरी तरह से मारने पीटने के कारण बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें