देश के सबसे लोकप्रिय रियालिटी शो बिग बॉस के दसवें सीजन में भाग ले चुके स्वामी ओम एक समय पर चर्चा का विषय थे। अपने अजीब ओ गरीब बयान के वजह से वो सुर्खियों में रहते थे। एक बार फिर उन्होंने यही किया। खुद को भगवान बताने वाले स्वामी को जब मौका मिलता तब लाइमलाइट में आने कोशिश करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
demo pic
स्वामी ओम ने दावा किया है कि ढिंचैक पूजा का इंचरनेट पर पॉप्युलर होने का कारण स्वामी ओम हैं। वह पूजा को अपनी बहुत बड़ी भक्त बताते है और कहते फिर रहे हैं कि 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना भी उन्होंने ही कंपोज किया है।
विज्ञापन
3 of 4
demo pic
उन्होंने बताया 'ढिंचैक पूजा मेरे पास आई थी। उसे पता है मैं बहुत बड़ा तांत्रिक हूं। सुपरहिट होना चाहती थी वह, इसलिए आई थी मेरे पास। उसका यह जो गाना है सेल्फी मैंने ले ली आज, यह भी मैंने ही उसे लिखकर दिया है। मैं उसी मूड में था उस वक्त, वह मेरे साथ सेल्फी ले रही थी तो मैंने वही उसे लिखकर दे दिया।'
बिग बॉस सीजन 11 के बारे में स्वामी ओम ने कहा, 'इस बार मैंने अपनी 3 बेटियों सपना चौधरी, ढिंचैक पूजा और शिवानी दुर्गा को घर में भेजा है।' मालूम हो कि बिग बॉस 10 से चर्चा में आए स्वामी ओम ने सलमान खान के खिलाफ बयान दिए थे और उनके खिलाफ कोर्ट कई केस भी चल रहे हैं।