फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के बारे में 'बाबा' का एक और खुलासा, लड़कियों के बारे में नही दी थी जानकारी

Sat, 14 Jan 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाज़ियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
swami om - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस सीजन 10 से बाहर निकाले गए प्रतिभागी स्वामी ओम ने कहा कि अगर उन्हें शो में वापस नहीं बुलाया गया तो वे बिग बॉस का फिनाले नहीं होने देंगे। वह और उनके समर्थक फिनाले के दिन स्टेज पर आग लगा देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
bigg boss
कौशांबी स्थित ट्राईविजन फिल्म्स के कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से स्वामी ओम ने कहा कि बिग बॉस के घर में जो सबूत सलमान खान और बिग बॉस के खिलाफ रखा है, वह बाहर लेकर आऊंगा। बिग बॉस में उन्होंने प्रियंका जग्गा को अपना सबसे पसंदीदा प्रतिभागी बताते हुए कहा कि वह मेरी धर्म बेटी है, उसको सलमान खान के खिलाफ आवाज उठाने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
bigg boss
उन्होंने कहा कि बिग बॉस शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। हम लोगों से जो कहा जाता था, हम वही बोलते थे। एक स्ट्रेटेजी के तहत बानी और रोहन के ऊपर पानी फेंका था। बिग बॉस जानते थे कि वह पेशाब नहीं बल्कि पानी था। उन्होंने कहा कि शो के दौरान ऑफ कैमरा मैंने सलमान को चांटा मारा था, जिसके कारण मुझे निकाला गया।

 

4 of 7
bigg boss
वह शो के ऊपर और शो में रह रहे प्रतिभागियों पर आपराधिक मुकदमा दायर करेंगे और अगले साल बिग बॉस का शो नहीं होने देंगे। उन्होंने ट्राईविजन फिल्म्स के कार्यालय में बच्चों को फिट रहने के गुर बताए और लोगों से बिग बॉस की बजाए नंबर-1 ड्रामेबाज शो देखने के लिए कहा। ट्राईविजन फिल्म्स के डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने स्वामी ओम को बुलाया था।
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss
27 जनवरी को मुंबई में निकालेंगे रैली: स्वामी ओम 27 जनवरी से मुंबई में बिग बॉस शो के खिलाफ रैली निकालेंगे। इस दौरान वे लोगों से कभी भी बिग बॉस न देखने की अपील करेंगे। स्वामी ने कहा कि बिग बॉस में मुझे यह कह कर लाया गया था कि इस शो में अमिताभ बच्चन जैसे जाने माने कलाकार आएंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
bigg boss
शो में लड़कियां होने की जानकारी भी नहीं दी गई थी। स्वामी ने कहा कि सलमान को ग्रेटेस्ट हीरो मुझसे कहलवाया गया, मैंने खुद से नहीं कहा। उन्होंने कहा कि दाऊद, हाफिज सईद जैसे आतंकवादी सलमान के दोस्त हैं। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bigg boss - फोटो : Twitter
स्वामी को फिल्मों से आ रहे ऑफर: स्वामी ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड से एक्टिंग करने का ऑफर मिल रहा है। एक फिल्म उनके जीवन पर बनने वाली है, जिसका नाम गॉड फादर है। इसके साथ ही एक फिल्म में मैं सबसे बड़े विलेन का रोल करूंगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें