चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने दो दिन पूछताछ के बाद भाजपा नेता को छोड़ दिया। हालांकि उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव सील करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता से पूछताछ के दौरान राजस्थान के दौसा जाने का कारण पूछा गया। एसआईटी के निशाने पर कुछ और लोग हैं, जिनसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
जेल जाते स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बरेली मोड़ और मुमुक्षु आश्रम के पास नाले में छात्रा का चश्मा और उसमें लगाया गया कैमरा तलाशा गया, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एसआईटी ने कचहरी रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले भाजपा के एक नेता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के दौरान शनिवार रात कोतवाली पुलिस भाजपा नेता के घर गई थी। घर से भाजपा नेता का लैपटॉप और पेन ड्राइव कब्जे में लिया था। दो दिन पूछताछ करने के बाद रविवार सुबह भाजपा नेता को घर भेज दिया गया। मगर उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव नहीं लौटाया गया। एसआईटी को आशंका है कि भाजपा नेता के लैपटॉप व पेन ड्राइव में चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े कुछ सबूत मिल सकते हैं। इसलिए दोनों चीजों सील करके फोरेंसिक लैब भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिरौती का आरोपी संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा और उसके तीन दोस्त राजस्थान के दौसा जिले में मिले थे। उस दिन भाजपा नेता की लोकेशन भी राजस्थान के दौसा में थी। दौसा में भाजपा नेता एक होटल में ठहरे थे। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान एसआईटी ने भाजपा नेता से जानना चाहा कि वह खुद राजस्थान गए थे या उन्हें किसी ने भेजा था। वह खुद गए तो उनका वहां काम क्या था। किसी ने भेजा तो क्यों और किसने भेजा था। भाजपा नेता ने अपने बयान में छात्रा की मदद करने के लिए जाने की बात कही है। हालांकि एसआईटी अभी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। उनसे पूछताछ के दौरान भाजपा के कुछ अन्य नेताओं और चिन्मयानंद से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे एसआईटी पूछताछ करेगी।
4 of 5
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता की बढ़ सकती है मुश्किलें
चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में विक्रम का करीबी रिश्तेदार और भाजपा नेता का घर रौसर कोठी में है। छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन और विक्रम के दौसा में पकड़े जाने के समय रौसर कोठी निवासी भाजपा नेता भी राजस्थान के दौसा में मौजूद थे। उन पर एसआईटी की पूरी नजर है। रविवार को वह खुद को बचाने के लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं के पास चक्कर काटते रहे।
एक पूर्व विधायक से हो सकती है पूछताछ
गिरफ्तारी से पहले राजस्थान में कार के अंदर सफर के दौरान छात्रा और उसके दोस्तों ने अपना वीडियो बनाया था। इसी वीडियो के जरिये चिन्मयानंद से फिरौती मांगी गई थी। पूर्व विधायक ने छात्रा और उसके दोस्तों का वीडियो एक अधिवक्ता से भाजपा नेता बनकर लिया था। भाजपा नेता से पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी एसआईटी को मिली है। एसआईटी पूर्व विधायक से पूछताछ करने के मूड में है।