फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर: बढ़ने लगी संदिग्ध मौतों की संख्या, 72 घंटों में 10 लोगों की जान गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम परेशान

Thu, 19 Nov 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 5
गढ़मुक्तेश्वर में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट क्षेत्र में लोगों की संदिग्ध मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले 48 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब और पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यानी 72 घंटे के अंदर इलाके में कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
एक्शन में स्वास्त्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
अचानक हो रही मौतों से आसपास के लोग भी परेशान और डरे हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अधिकारी अब तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
संदिग्ध परिस्थिति में 10 की मौत - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि 10 मृतकों में से दो शव लावारिस थे, जिनका पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर एडीएम जय नाथ यादव, एसपी सर्वेश मिश्रा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और सीओ पवन कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

4 of 5
देशी शराब का लिया गया सैंपल - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस ने पास के ही होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी के पास से देसी शराब का पव्वा बरामद किया है। इसे आबकारी अधिकारी ने कब्जे में लेकर सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार तक इलाके में यह अफवाह फैली हुई थी कि यह मौतें जहरीली शराब पीने के कारण हुई हैं। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें