फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ बेटी ने मां सुषमा स्वराज को किया विदा, तस्वीरों में देखिए अंतिम यात्रा

Wed, 07 Aug 2019 05:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा - फोटो : PTI
दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के कारण भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया। एक-एक कर सभी बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है? इसके बाद बुधवार दोपहर अंतिम दर्शन के बाद भाजपा मुख्यालय से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम रहीं। 
तस्वीरों में देखें सुषमा स्वराज का अंतिम सफर-
विज्ञापन

2 of 7
सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा - फोटो : PTI
बुधवार को करीब तीन बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से लोधी रोड के शवगृह ले जाया गया। इस दौरान राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल और रिवशंकर प्रसाद ने भी उन्हें कंधा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन - फोटो : PTI
इससे पहले भाजपा मुख्यालय मेंउनके अंतिम दर्शन के लिए लाखों की संख्या में आम जनता और तमाम पार्टियों के राजनेता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी और अन्य कई नेता पहुंचे।

 

4 of 7
सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और लाल कृष्ण आडवाणी भी सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान आडवाणी जी के चेहरे पर उनका दुख साफ झलक रहा था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
शोक संदेश लिखते लोग - फोटो : अमर उजाला
लाखों की भीड़ के साथ भाजपा कार्यालय से सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा निकली। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए आए लोगों ने उन्हें याद करते हुए शोक संदेश भी लिखा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा - फोटो : ANI
सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर सम्मान के साथ विदा किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार - फोटो : ANI
अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी और पति स्वराज कौशल मौजूद रहे। बेटी बांसुरी स्वराज के हाथों सारे रीति रिवाज पूरे किए गए और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें